
No Kiss गर्ल के नाम से मशहूर हुई हिंदी सिनेमा की ये एक्ट्रेस, क्या थी वजह?
AajTak
राज कपूर ने निम्मी को फिल्म अंदाज के सेट पर स्पॉट किया था और 1949 की फिल्म बरसात में सेकेंड लीड रोल के लिए साइन कर लिया था. बरसात की सक्सेस के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
बीते दौर की मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का 18 फरवरी 1933 को जन्म हुआ. निम्मी ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. वो अपने दौर की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थी. उनका असली नाम नवाब बानो था. उन्हें निम्मी नाम फिल्म मेकर राज कपूर ने दिया था. निम्मी को नो किस गर्ल के नाम से जाना जाता है. दरअसल, 1952 में फिल्म आन के लंदन प्रीमियर में हॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर Errol Flynn ने उनके हाथ पर किस (KISS) करने की कोशिश की थी, लेकिन निम्मी ने हाथ खींचते हुए कहा कि भारतीय लड़कियां किस स्वीकार नहीं करतीं. तब से, निम्मी बॉलीवुड की ‘No Kiss Girl’ के रूप में फेमस हो गईं.More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












