
Nitish Kumar Rajgir Visit: क्या है बिहार में राजनीतिक उठापटक का राजगीर कनेक्शन? कल यहां पहुंच रहे हैं नीतीश
AajTak
Nitish Kumar Rajgir Visit: 2017 में जब नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ सरकार बनाई थी तो उस दौरान गठबंधन तोड़ने से ठीक पहले कुछ दिनों के लिए वह राजगीर प्रवास पर चले गए थे.
Nitish Kumar Rajgir Visit: बिहार में राजनीतिक हलचल में तेजी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने गृह जिले नालंदा में स्थित राजगीर जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार इस दौरे के दौरान गंगा जल परियोजना का निरीक्षण करेंगे. लेकिन जो लोग बिहार की राजनीति को बेहद करीब से समझते हैं, उन्हें पता है कि नीतीश कुमार का राजगीर दौरा क्यों बिहार के राजनीतिक दलों की धड़कनों को बढ़ा देता है?
जो लोग बिहार की राजनीति को करीब से समझते हैं उन्हें याद हुआ कि 2017 में जब नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ सरकार बनाई थी तो उस दौरान गठबंधन तोड़ने से ठीक पहले कुछ दिनों के लिए वह राजगीर प्रवास पर चले गए थे. उस वक्त तेजस्वी के ऊपर भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर विपक्ष बीजेपी हमलावर थी. मगर इन सबसे दूर नीतीश कुमार उस दौरान राजगीर में प्रवास कर रहे थे और पटना लौटने के साथ ही उन्होंने आरजेडी से गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ सरकार बना ली थी.
क्या भाजपा का साथ छोड़ने वाले हैं नीतीश?
अब जब बिहार में एक बार फिर से राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई है और सवाल खड़े हो रहे हैं क्या नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारेंगे और बीजेपी का दामन छोड़ कर आरजेडी के साथ सरकार बनाएंगे, इस बीच नीतीश कुमार ने राजगीर जाने का प्लान बनाया है और वह मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर राजगीर में रहेंगे.
मई में नहीं हुई कैबिनेट बैठक!
बीजेपी के साथ तनातनी की खबरों को लेकर एक बार जो और सामने आई है वह यह है कि मई के महीने में अब तक एक बार भी नीतीश कैबिनेट की बैठक नहीं हुई है. नीतीश मंत्रिमंडल की आखिरी बैठक 29 अप्रैल को हुई थी. लेकिन उसके बाद अब तक दो मंगलवार (10 मई और 17 मई) को मंत्रिमंडल की बैठक नहीं हुई. 3 मई को मंत्रिमंडल की बैठक इस वजह से नहीं हो पाई थी, क्योंकि उस दिन ईद का त्यौहार था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











