
Nexon-Brezza को एक साथ टक्कर देने की तैयारी! 6 नवंबर को आ रही है Skoda Kylaq, देखें कैसी है SUV
AajTak
चेक-रिपब्लिक की कार कंपनी स्कोडा अपनी नई एसयूवी Skoda Kylaq के साथ सब-फोर मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट में एंट्री करने जा रही है. इस एसयूवी का ग्लोबल प्रीमियर अगले महीने किया जाएगा. बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon और Maruti Brezza जैसी कारों से है.
Skoda Kylaq Price and Features: चेक-रिपब्लिक की कार कंपनी स्कोडा इस समय भारतीय बाजार में अपनी दूसरी पारी खेल रही है. अपने इस सेकंड इनिंग में कंपनी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है जिसका नतीजा है कि स्कोडा अब देश के सबसे ज्यादा मशहूर सब-फोर मीटर कार सेग्मेंट में धमाकेदार एंट्री करने जा रही है. स्कोडा अगले महीने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Skoda Kylaq को पेश करने वाली है. बाजार में आने के बाद ये कार टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू जैसे मॉडलों को कड़ी टक्कर देगी.
स्टायलिश लुक और प्रीमियम फीचर्स के साथ सेफ्टी के लिए जानी जाने वाली स्कोडा ने अपने इस एसयूवी के लिए बड़ी तैयारी की है. इसके नाम को लेकर भी कंपनी ने आम लोगों से सुझाव मांगे थें. जिसके लिए देश भर से 2 लाख से ज्यादा एंट्री मिली थी. इनमें से 'Kylaq' नाम को फाइनल किया गया. कंपनी द्वारा प्रस्तावित नामों में भारत की विरासत से लेकर संप्रभुपता और अखण्डता की झलक देखने को मिली थी.
कंपनी का कहना है कि, यह नाम संस्कृत में क्रिस्टल के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द से लिया गया है, जो वाहन के प्राचीन गुणों और प्रेरणा दोनों को दर्शाता है. 'Kylaq' नाम सदियों की राजसी भव्यता, सुंदरता के अद्वितीय प्रमाण की तरह मुश्किल दौर में भी ये दृणता से खड़े रहने वाले 'कैलाश पर्वत' से प्रेरित है.
कैसी है Skoda Kylaq:
स्कोडा की ये नई कॉम्पैक्ट एसयूवी मूल रूप से (MQB A0-IN) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जो स्कोडा और फॉक्सवैगन दोनों का बैकबोन है. इसी प्लेटफॉर्म पर कुशाक और स्लॉविया भी तैयार किए गए हैं. हाल ही में कंपनी ने इस एसयूवी के प्रोटोटाइप की एक ड्राइव आयोजित की थी, जिसमें एसयूवी के लुक और डिज़ाइन के साथ ही इसकी तकनीकी जानकारियों को भी सार्वजनिक किया गया था.
हालांकि ये प्रोटोटाइप मॉडल पूरी तरह से कैमोफ्लेज था, यानी इसकी बॉडी को कवर किया गया था. इसलिए बहुत ज्यादा स्पष्ट रूप से ये SUV सामने नहीं आ सकी थी. लेकिन इसके कुछ डिज़ाइन एलिमेंट्स का अंदाजा लगाया जा सका है. इसमें स्प्लिट हेडलैंप, स्क्वॉयर्ड-ऑफ टेल-लाइट्स, बटरफ्लाई फ्रंट ग्रिल दिया जा रहा है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









