
Newswrap: पढ़ें, शुक्रवार सुबह की 5 बड़ी खबरें
AajTak
अक्टूबर से बैंकिंग, पेमेंट सिस्टम, शेयर मार्केट से जुड़े कुछ नियम बदल रहे हैं. इसके अलावा पंजाब के राजनीतिक घटनाक्रम की बात करें तो वहां पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह जल्द नई पार्टी बना सकते हैं. पढ़ें आज सुबह की पांच बड़ी खबरें
अक्टूबर महीने के पहले ही दिन किसानों द्वारा हरियाणा में बीजेपी की गठबंधन सरकार को धमकी दी गई है. इसके अलावा आज से बैंकिंग, पेमेंट सिस्टम, शेयर मार्केट से जुड़े कुछ नियम बदल रहे हैं. वहीं पंजाब के राजनीतिक घटनाक्रम की बात करें तो वहां पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह जल्द नई पार्टी बना सकते हैं. खेल की दुनिया से भी बड़ी खबर आई है. इसमें क्रिस गेल ने IPL 2021 के बाकी मैचों से हटने का फैसला लिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











