
New Year 2023: नए साल से पहले इन चीजों को करें घर से बाहर, दरिद्रता हो जाएगी दूर
AajTak
New year 2023: नया साल शुरू होने में कुछ ही समय बचा है. अगर आप भी चाहते हैं कि आने वाला साल आपके जीवन में खुशियां लेकर आए तो आपको अपने घर से तुरंत कुछ चीजों को बाहर निकाल देना चाहिए. वास्तु के अनुसार, इन चीजों से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
नया साल को शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं. हर कोई चाहता है कि आने वाला नया साल उसके लिए खुशियां और गुडलक लेकर आए. वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजों के बारे में बताया गया है जो लोगों के लिए गुडलक लाती हैं तो वहीं कई चीजों के बारे में चेतावनी भी दी गई है जो घर के लोगों के लिए दुख और दरिद्रता लाती हैं. इन्हें घर में रखना शुभ नहीं होता है और इससे लोगों के जीवन में दुख और दरिद्रता आती है. हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है. मान्यता है कि वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करने से लोगों के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है. आज हम आपको वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको नया साल आने से पहले घर से बाहर निकाल देनी चाहिए ताकि आने वाला साल आपके लिए सुख, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आए.
घर में ना रखें खंडित मूर्ति वास्तु के अनुसार घर में देवी-देवताओं की खंडित मूर्ति का होना बहुत अशुभ होता है. अगर आपके घर में ऐसी मूर्तियां हों तो उन्हें तुरंत विसर्जित कर दें. घर के मंदिर में भूलकर भी देवी-देवताओं की खंडित तस्वीरें और प्रतिमाएं नहीं रखनी चाहिए. यह वास्तु दोष को जन्म देता है. इससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और धनहानि भी होती है.
पुराने कपड़े ना रखें
अक्सर लोगों के घरों में पुराने कपड़े होते हैं जिनका कोई इस्तेमाल भी नहीं होता है. लोग पुराने कपड़े, बिस्तर, रजाई और चादर जैसी चीजों को स्टोर रूम में सालों तक धूल जमने के लिए छोड़ देते जो बिलकुल भी अच्छा नही है. ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति खराब होती है. इन कपड़ों से घर में राहु-केतु की नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है.
घर में नहीं होना चाहिए टूटा हुआ कूड़ादान घर में टूटा हुआ कूड़ादान रखना भी अशुभ होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिन घरों में टूटा-फूटा कूड़ादान रखा होता है वहां दुख-दरिद्रता और बीमारियां आने लगती हैं. इसलिए घर में टूटा हुआ डस्टबिन ना रखें.
बंद घड़ी लाती है अशुभ समय

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











