
Netflix पर मनोरंजन का खजाना, देखें कब रिलीज होगा 'Squid Game' सीजन 3
AajTak
नेटफ्लिक्स मनोरंजन का खजाना लेकर आया है. देखें 'Squid Game' सीजन 3 कब रिलीज होगा? साथ ही स्ट्रेंजर थिंग्स 5 और वेडनेज डे 2 की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. अब दर्शकों को घर बैठे एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलेगा. तमाम पॉपुलर शोज के नए सीजन रिलीज होंगे. देखें मूवी मसाला.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.











