
Nepal Plane Crash: हादसे से पहले पायलट ने की थी ATC से आखिरी बातचीत, पूछा था मौसम का हाल
AajTak
Nepal Plane Crash: नेपाल में क्रैश हुए प्लेन को उड़ा रहे पायलट प्रभाकर घिमिरे और जोमसोम ATC के बीच हुई बातचीत सामने आई है. पायलट प्रभाकर ने प्लेन क्रैश होने के कुछ देर पहले ही ATC से मौसम का हाल पूछा था, ATC ने मौसम बिल्कुल साफ बताया था.
नेपाल में तारा एअर का एक विमान रविवार को क्रैश हो गया. फ्लाइट में क्रू मेंबर्स सहित 22 लोग सवार थे. इसमें 4 भारतीय, 2 जर्मन और 13 नेपाली मूल के थे. यह फ्लाइट नेपाल के पोखरा से जोमसोम जा रही थी.
क्रैश हुए प्लेन को पायलट प्रभाकर घिमिरे उड़ा रहे थे. हादसे से कुछ देर पहले ही उन्होंने नेपाल के जोमसोम के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (Air traffic control) से बात की थी और मौसम के बारे में जानकारी ली थी.
दरअसल, पायलट प्रभाकर घिमिरे का पोखरा एयरपोर्ट के ATC से संपर्क नहीं हो पा रहा था. इसके बाद उन्होंने जोमसोम एटीसी से मौसम के बारे पूछताछ की थी. जोमसोम ATC ने उन्हें मौसम साफ और हवा की गति भी ठीक होने की जानकारी दी थी.
तारा एअर के विमान से कुछ देर पहले ही समिट एयर के विमान ने जोमसोम एयरपोर्ट पर लैंडिंग की थी. ATC ने तारा एअर के विमान के पायलट को भी लैंडिंग की अनुमति दे दी थी. फ्लाइट कुछ ही समय के बाद लैंड करने ही वाली थी कि अचानक रडार से गायब हो गई. पहले सुबह 10:07 बजे पोखरा ATC और फिर 10:11 बजे जोमसोम ATC से प्लेन का संपर्क टूटा था.
तारा एअर के विमान के जोमसोम पहुंचने से पहले वहां समिट एयर का विमान लैंड हुआ था. इसकी लैंडिंग पायलट कैप्टन अभिनन्दन खड़का ने बताया कि जोमसोम एयरपोर्ट का मौसम बिलकुल ठीक था. बिना किसी परेशानी के उन्होंने अपनी फ्लाईट लैंडिंग कराई थी.
लापता विमान के पायलट कैप्टन प्रभाकर और कैप्टन अभिनन्दन की अच्छी दोस्ती थी. पोखरा एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले दोनों के बीच बातचीत हुई थी. तारा एअर के विमान को पोखरा से सुबह 6 बजे ही उड़ान भरनी थी, लेकिन कम विजिबिलिटी और खराब मौसम की वजह से उड़ान भरने में 4 घंटे की देरी हुई. तारा एअर के प्लेन से पहले समिट एयर की दो फ्लाईट जोमसोम जा चुकी थीं.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









