
Neha Bhasin Fat to Fit: नेहा भसीन ने शेयर किया अपना फिटनेस वीडियो, बताया कैसे हुईं फैट से फिट
AajTak
वीडियो में नेहा भसीन को वर्कआउट शुरू करने से पहले और बाद में देखा जा सकता है. वह जिम में वर्कआउट और घर पर योग करती नजर आ रही हैं. बीच में नेहा की टांग में लगी चोट को भी देखा जा सकता है. वीडियो के कैप्शन में नेहा भसीन ने बताया कि पहले लॉकडाउन में उन्होंने 5 किलो वजन बढ़ा लिया था. इस दौरान उन्हें वर्टिगो की समस्या हुई और उनके सिर में चोट भी लगी थी, जिससे वह काफी डीमोटीवेट हो गई थीं.
नेहा भसीन बॉलीवुड की फेमस सिंगर हैं. साथ ही उन्हें बिग बॉस में अपनी अपीयरेंस के लिए जाना जाता है. बिग बॉस में आने से पहले नेहा भसीन ने अपने फिटनेस पर खूब काम किया था. अब उन्होंने इस मेहनत की एक झलक फैंस को दी है. नेहा ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी बॉडी पर काम करके खुद को ताकतवर बनाया था.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












