
NEET UG 2025: कब शुरू होगा नीट का रजिस्ट्रेशन? जान लें परीक्षा पैटर्न और जरूरी डिटेल
AajTak
NEET UG 2025 Registration 2025: नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू किए जाएंगे. आवेदन शुरू हो जाने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक एनटीए वेबसाइट neet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं.
NEET UG 2025 Registration 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NEET) इस सप्ताह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगी. नीट यूजी आवेदन पत्र जारी होने के बाद, इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन करने के लिए, उम्मीदवारों को पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और फिर सभी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल दर्ज करना होगा. उसके बाद, उम्मीदवारों को मांगे गए डॉक्यूमेंट और स्कैन की गई डॉक्यूमेंट अपलोड करनी होगी.
NEET UG 2025: यहां जानें परीक्षा पैटर्न इस बार परीक्षा COVID-19 से पहले वाले पैटर्न पर होगी. यानी इस बार परीक्षा में सेक्शन-B नहीं होगा. पेपर में कुल 180 सवाल अनिवार्य होंगे. जिसमें फिजिक्स से 45 सवाल, केमिस्ट्री से 45 सवाल, बायोलॉजी से 90 सवाल. इस परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को 180 मिनट (3 घंटे) का समय मिलेगा. इस बार स्टूडेंट्स को सभी सेक्शन के सवाल हल करने होंगे.
इस वेबसाइट से ले सकते हैं मदद अगर आपको रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं. इसके अलावा आप 011-40759000 पर कॉल कर या neetug2025@nta.ac.in पर ईमेल भेज कर समस्या का समाधान ले सकते हैं.
NEET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











