
NEET पेपर लीक: सीबीआई का पटना के बाद रांची में एक्शन, RIMS की छात्रा को हिरासत में लिया
AajTak
NEET यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है. अब कथित तौर पर सॉल्वर गैंग से जुड़े होने के आरोप में रांची RIMS प्रथम वर्ष की छात्रा को सीबीआई ने हिरासत में लिया है. RIMS के सूत्रों का कहना है कि उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
NEET यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है. अब कथित तौर पर सॉल्वर गैंग से जुड़े होने के आरोप में रांची RIMS प्रथम वर्ष की छात्रा को सीबीआई ने हिरासत में लिया है. RIMS के सूत्रों का कहना है कि उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
सीबीआई ने छात्रा के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और फोन जब्त कर लिए हैं. एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि उसने सॉल्व आंसर फॉरवर्ड किए थे या नहीं. माना जा रहा है कि पहले गिरफ्तार किए जा चुके लोगों से मिले सुरागों के आधार पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की है.
सबसे बड़ा राजदार साबित हुआ रॉकी
पेपर लीक कांड में रॉकी अब तक का सबसे बड़ा राजदार साबित हुआ है. रॉकी ने सीबीआई के सामने पेपर सॉल्व करने वाले एमबीबीएस छात्रों का राज उगला जिसके बाद पटना AIIMS के चार मेडिकल स्टूडेंट्स की गिरफ्तारी हुई. अब सीबीआई ने रांची RIMS की एक मेडिकल छात्रा को भी हिरासत में लिया है.
रॉकी के लिए सॉल्वर्स का जुगाड़ करने में सुरेंद्र नाम के एक शख्स ने भी अहम भूमिका निभाई थी. सीबीआई ने सुरेंद्र को भी गिरफ्तार किया है और उसे भी चार मेडिकल स्टूडेंट्स के साथ रिमांड पर लिया है. सुरेंद्र ने ही लीक किया हुआ पेपर सॉल्व करने के लिए मेडिकल स्टूडेंट्स को राजी किया था.
छात्रों ने सॉल्व कर दिए नीट के सवाल

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









