
NEET पेपर लीक में नया खुलासा: UP पुलिस सिपाही भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड रवि अत्रि का नाम आया सामने, संजीव मुखिया से जुड़े तार
AajTak
NEET पेपर लीक मामले में अब रवि अत्रि का नाम सामने आया है, जिसे यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. रवि अत्रि को यूपी एसटीएफ की टीम ने 10 अप्रैल को मेरठ से गिरफ्तार किया था.
NEET Paper Leak Case: नीट यूजी पेपर लीक मामले में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. जेई सिकंदर, संजीव मुखिया के बाद अब इस धांधली में रवि अत्रि का नाम भी सामने आ रहा है. रवि अत्रि, यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड माना जा रहा है, जिसे यूपी एसटीएफ ने 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया था.
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने अपने रवि अत्रि समेत 18 आरोपियों के खिलाफ यूपी सिपाही भर्ती घोटाले में चार्जशीट दाखिल की है. ग्रेटर नोएडा का रहने वाला रवि अत्रि 'पेपर लीक' का माहिर खिलाड़ी बताया जा रहा है. रवि अत्रि और राजीव नयन मिश्रा ने ही मिलकर उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक किया था. यूपीएसटीएफ़ ने 10 अप्रैल को रवि अत्रि को मेरठ से गिरफ्तार कर जेल भेजा था. अब NTA के द्वारा आयोजित नीट परीक्षा गड़बड़ी मामले में भी इसका कनेक्शन सामने आया है.
संजीव मुखिया गैंग से है संबंध, बेटे के साथ की थी पढ़ाई दरअसल, यूपी कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक का मुख्य आरोपी रवि अत्रि बिहार के संजीव मुखिया और अतुल वत्स के साथ जुड़ा हुआ है. रवि अत्रि और संजीव मुखिया का बेटा डॉक्टर शिव कुमार एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं. संजीव मुखिया का बेटा बीपीएससी टीचर परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में पहले से जेल में है.
डॉक्टरी की तैयारी के दौरान सॉल्वर गैंग में जुड़ा सूत्रों के मुताबिक, रवि अत्रि ने पूछताछ में बताया कि जब वह 12वीं पास कर मेडिकल की तैयारी के लिए कोटा गया था तभी पेपर लीक कराने वाले माफियाओं के संपर्क में आ गया था. रवि पहले भी पीएमटी पेपर लीक में जेल जा चुका है.
सबसे पहले संजीव मुखिया को मिला था नीट का पेपर! संजीव मुखिया को किसी प्रोफेसर ने मोबाइल पर नीट का पेपर भेजा था. लर्न प्ले स्कूल एंड ब्वॉयज हॉस्टल में पटना और रांची के एमबीबीएस स्टूडेंट भी मौजूद थे, जिन्होंने बतौर सॉल्वर नीट पेपर में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर लिखा. यह आंसर उन अभ्यर्थियों को दिया गया, जिनसे पैसे लिए गए थे.
संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज EOU ने पेपर लीक करने वाले संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है. पटना, नालंदा, गया, नवादा जिले की पुलिस को अलर्ट किया गया है. नगरनौसा के शाहपुर स्थित संजीव मुखिया के पैतृक गांव में भी पुलिस की दबिश है. संजीव मुखिया के खिलाफ इश्तहार और कुर्की जब्ती की प्रक्रिया पर भी पुलिस आगे बढ़ेगी. कोर्ट से प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे के एक्शन की तैयारी की. संजीव मुखिया के कई करीबियों से भी EOU ने पूछताछ की गई है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



