
NEET पेपर लीक, केजरीवाल की रिहाई और हाथरस भगदड़... गर्मी की छुट्टियों के बाद खुल रही सुप्रीम कोर्ट, इन बड़ेे मामलों पर रहेगी नजर
AajTak
जैसे ही भारत की शीर्ष अदालत फिर से खुलेगी, हजारों छात्रों की उम्मीद है कि NEET UG की याचिका पर सुनवाई पर होगी. छात्रों ने मामले में पुनर्परीक्षा की मांग की है. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ 8 जुलाई 2024 को NEET UG 2024 से संबंधित याचिकाओं के एक बैच पर सुनवाई करने वाली है.
गर्मी की छुट्टियों के दौरान सात सप्ताह के ब्रेक के बाद, सुप्रीम कोर्ट 8 जुलाई को फिर से खुल रहा है. कोर्ट खुलने के साथ ही कई मामलें ऐसे हैं जो पेंडिंग हैं और उनकी सुनवाई होनी है. इनमें NEET UG, हाथरस भगदड़, बिहार के ढह रहे पुल, ईडी मामले में गिरफ्तारी रद्द करने की केजरीवाल की याचिका, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जे पर संविधान पीठ के फैसले, भ्रामक विज्ञापनों पर सुनवाई और कुछ नामों पर शीर्ष अदालत द्वारा सुनवाई और निर्णय लिया जाएगा. .
नीट यूजी पेपर लीक जैसे ही भारत की शीर्ष अदालत फिर से खुलेगी, हजारों छात्रों की उम्मीद है कि NEET UG की याचिका पर सुनवाई पर होगी. छात्रों ने मामले में पुनर्परीक्षा की मांग की है. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ 8 जुलाई 2024 को NEET UG 2024 से संबंधित याचिकाओं के एक बैच पर सुनवाई करने वाली है. NEET-UG 2024 5 मई को 4,750 केंद्रों पर आयोजित किया गया था और लगभग 24 लाख उम्मीदवार मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे.
हाथरस भगदड़ उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ को लेकर वकील विशाल तिवारी की जनहित याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. याचिका में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की निगरानी में 5 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति से जांच कराने का अनुरोध किया गया है. याचिका में घटना के लिए जिम्मेदार लोगों और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आदेश देने का भी अनुरोध किया गया है. याचिका में ऐसे समारोहों के आयोजन के लिए गाइडलाइन बनाने की अपील की गई है.
बिहार में ढह रहे पुलों पर होगी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है, जिसमें बिहार सरकार को सभी मौजूदा पुलों और निर्माणाधीन पुलों के निर्माण की हाईलेवल ऑडिट करने की मांग की गई है. इसके साथ ही कमजोर ढांचे को ध्वस्त करने या फिर से बनाने का निर्देश देने की भी मांग की गई है. बारिश से प्रभावित राज्य में पिछले 15 दिनों में नौ पुल ढह गए. ब्रजेश सिंह द्वारा दायर याचिका में सभी पुलों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति के गठन की मांग की गई है.
बिहार सरकार का आरक्षण मामला बिहार सरकार ने आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका दायर की है. सुप्रीम कोर्ट बिहार सरकार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगा. इस याचिका में पटना हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है, जिसने सार्वजनिक रोजगार और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश में पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत किए जाने के सरकार के फैसले को रद्द कर दिया है.
पटना उच्च न्यायालय ने पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण 50 से बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने के अपने फैसले को रद्द कर दिया था. जाति-आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट के बाद, नीतीश कुमार सरकार ने पिछले साल नवंबर में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में वंचित वर्गों के लिए कोटा बढ़ा दिया था. हाईकोर्ट ने बिहार विधानसभा द्वारा पारित संशोधनों को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि वे संविधान की शक्तियों से परे हैं और संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 के तहत समानता खंड का उल्लंघन करते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










