
NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने खुद को मार ली गोली, डिप्रेशन बनी सुसाइड की वजह?
AajTak
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में NEET की तैयारी कर रहे संस्कार सिंह ने सरकंडा क्षेत्र स्थित घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जांच में मानसिक दबाव और डिप्रेशन को कारण माना जा रहा है. घटना से परिवार व मोहल्ले में शोक है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकिशोर नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां NEET की तैयारी कर रहे युवक संस्कार सिंह ने अपने घर के कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय युवक अपने कमरे में था. परिजनों ने कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी, लेकिन जब तक वे पहुंचे, तब तक संस्कार सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.
डिप्रेशन बनी आत्महत्या की वजह? प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संस्कार सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव और डिप्रेशन में थे. परिजनों ने बताया कि छात्र NEET की तैयारी में व्यस्त था और लगातार तनाव का सामना कर रहा था. पुलिस सूत्रों का कहना है कि मानसिक दबाव और परीक्षा की चिंता को आत्महत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है.
सरकंडा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कमरे में फोरेंसिक और आवश्यक सबूत जुटाए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. टीआई सरकंडा, नीलेश पाण्डेय ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा.
परीक्षा का दबाव और डिप्रेशन युवक की आत्महत्या की खबर ने परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर फैला दी है. पड़ोसियों और मित्रों ने बताया कि संस्कार एक होशियार और मेहनती छात्र था, लेकिन हाल के महीनों में वह मानसिक रूप से परेशान दिखाई देता था. इस घटना ने परीक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के दबाव को लेकर चेतावनी भी दी है.
मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों का कहना है कि परीक्षा के तनाव और मानसिक दबाव को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. परिवार और मित्रों को छात्रों की मानसिक स्थिति पर ध्यान देना चाहिए और आवश्यक होने पर समय पर मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार से संपर्क करना चाहिए. बिलासपुर में यह घटना परीक्षा के दबाव में फंसे युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रश्न उठाती है और समाज में जागरूकता की आवश्यकता को सामने लाती है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






