
NEET की जीरो कट-ऑफ के बाद भी खाली रह गईं PG-MBBS की सैकड़ों सीटें, सरकार ने दी ये जानकारी
AajTak
मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए हर साल NEET की परीक्षा आयोजित की जाती है. इस बार NEET पीजी में प्रवेश के लिए कट ऑफ मार्क्स को जीरो कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी पीजी कोर्स में 247 सीटें खाली रह गई हैं. इसके अलावा यूजी कोर्स में भी 485 सीटें रिक्त हैं.
मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए हर साल NEET की परीक्षा आयोजित की जाती है. इस बार NEET पीजी में प्रवेश के लिए कट ऑफ मार्क्स को जीरो कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी पीजी कोर्स में 247 सीटें खाली रह गई हैं. इसके अलावा यूजी कोर्स में भी 485 सीटें रिक्त हैं. ये सभी सीटें ऑल इंडिया कोटे की हैं.
केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीन पवार ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में ये जानकारी दी है. उनसे पूछा गया था कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कितनी यूजी और पीजी की मेडिकल सीटें खाली हैं. इस सवाल के जवाब में उन्होंने खाली सीटों का आंकड़ा बताया. उनसे ये प्रश्न भी पूछा गया था कि क्या आरक्षित श्रेणियों की तुलना में कम अंक पाने वाले जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स पीजी कोर्स में प्रवेश ले रहे हैं और क्या कम मार्क्स वाले स्टूडेंट्स को सीटें मिल रही हैं.
इन सवालों के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार ऑल इंडिया कोटे की मेडिकल सीटों पर एडमिशन नहीं हो पाया है. खाली सीटों को भरने के लिए पीजी एडमिशन के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग परसेंटाइल को जीरो कर दिया गया था. ताकि NEET पीजी का एग्जाम देने वाला हर उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग ले सके. NEET पीजी की रिक्त सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग के दौरान स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड भी करवाया गया था.
मेडिकल कॉलेज में बढ़ी सीटें केंद्रीय मंत्री ने बताया कि साल 2014 के बाद से MBBS की 112 प्रतिशत सीटें भरी है. वहीं मेडिकल कॉलेजों की संख्या 2014 में 387 से बढ़कर 706 हो गई है. इस दौरान MBBS की सीटें 51,348 से 1,8,940 हो गई है और पीजी की सीटें 31,185 से बढ़कर 70,674 हो गई है. आपको बता दें कि मेडिकल काउंसलिंग कमिटी की तरफ से डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ साइंस के तहत NEET पीजी की काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाती है. इसमें खाली सीटों को भरने के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग परसेंटाइल को जीरो कर दिया गया था, ताकि सभी उम्मीदवारों को प्रवेश मिल सके.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









