
Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem Olympics 2024: भारत के 5 पदकों पर कैसे भारी पड़ा पाकिस्तान का एक गोल्ड, अरशद ने उम्मीदों को दिया 'दोहरा' झटका
AajTak
Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem Paris olympics 2024 Highlights: पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर दूर जैवलिन फेंककर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वहीं पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने 92.97 मीटर मीटर दूर मेडल फेंककर पाकिस्तान को पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल दिलवाया. हालांकि, इससे भारत के कुल 5 मेडल पर पाकिस्तान का एक मेडल भारी पड़ गया.
Neeraj chopra vs Arshad nadeem Javelin Throw in Paris olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के सबसे बहुप्रतीक्षित इवेंट 'जैवलिन थ्रो' में पाकिस्तान के अरशद नदीम भारत के नीरज चोपड़ा पर भारी पड़ गए. अरशद ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका और गोल्ड झटक लिया. वहीं नीरज ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंककर भारत को सिल्वर मेडल दिलाया. वहीं इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर जैवलिन फेंककर अपने नाम किया. लेकिन इन सबके बीच एक बात यह हुई कि भारत के अब तक पेरिस ओलंपिक में मिले 5 मेडल पर पाकिस्तान का एक गोल्ड मेडल भारी पड़ गया है.
नीरज चोपड़ा जब 8 अगस्त को रात 11:45 पर पेरिस में जैवलिन फेंकने उतरे तो उनसे उम्मीद थी कि वह भारत को इस ओलंपिक का पहला गोल्ड दिलाएंगे, पर पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने 92.97 मीटर मीटर दूर मेडल फेंककर पाकिस्तान को पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल दिलवाया. यहीं भारत को झटका लगा. इस तरह अब मेडल टैली (9 अगस्त सुबह 6 बजे तक) में पाकिस्तान एक गोल्ड मेडल जीतकर 53वें नंबर पर है. वहीं भारत उससे 11 पायदान नीचे 64वें नंबर पर है. भारत ने पेरिस ओलंपिक में नीरज के 1 सिल्वर समेत 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. हॉकी में भारत को एक ब्रॉन्ज मेडल मिला है, वहीं 3 मेडल शूटिंग में आए.
यानी साफ है कि पाकिस्तान का एक गोल्ड मेडल भारत पर भारी पड़ गया. जिस वजह से पाकिस्तान भारत से मेडल तालिका में ऊपर पहुंच गया है. अरशद नदीम ने मेडल जीतकर दोहरा झटका दिया, क्योंकि नीरज चोपड़ा को लेकर यह उम्मीद की जा रही थी कि वह भारत को गोल्ड मेडल ही दिलाएंगे.
अरशद का यह मेडल 1992 के ओलंपिक के बाद भी पाकिस्तान का पहला मेडल रहा, तब पाकिस्तान की हॉकी टीम ने बार्सिलोना में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. यानी कुल मिलककर 32 सालों का सूखा अरशद न खत्म किया. वहीं अरशद नदीम पाकिस्तान के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने अपने देश को व्यक्तिगत इवेंट में पहला गोल्ड मेडल दिलाया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






