
Neeraj Chopra, Paris Olympics 2024: हर्निया से तकलीफ में नीरज चोपड़ा, जल्द होगी सर्जरी! कोचिंग स्टाफ में भी होगा बड़ा फेरबदल
AajTak
जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता. अब नीरज चोपड़ा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. नीरज चोपड़ा हर्निया की समस्या से निजात पाने के लिए सर्जरी कराएंगे. इसके चलते उनके ग्रोइन एरिया में दर्द से जूझना पड़ा है.
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल हासिल किया. 8 अगस्त को खेले गए फाइनल मुकाबले में नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर का थ्रो फेंका. मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट का गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता. अरशद ने दूसरे अटेम्प में 92.97 का थ्रो करके ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया.
अब नीरज चोपड़ा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. नीरज चोपड़ा हर्निया की समस्या से निजात पाने के लिए सर्जरी कराएंगे. इसके चलते उनके ग्रोइन एरिया में हालिया समय में दर्द से जूझना पड़ा है. शीर्ष तीन डॉक्टर नीरज की सर्जरी कर सकते हैं. हालांकि आखिरी फैसला नीरज को ही लेना है. ग्रोइन की समस्या के चलते नीरज हालिया समय में काफी कम टूर्नामेंट खेले हैं. नीरज चोपड़ा ने भी फाइनल मैच के बाद सर्जरी को लेकर हिंट दिया था. चोपड़ा ने फाइनल के बाद कहा, 'मैं अपनी टीम से बात करूंगा और उसके अनुसार निर्णय लूंगा. मैं अपने शरीर की मौजूदा स्थिति के बावजूद खुद को आगे बढ़ा रहा हूं. मेरे अंदर अभी भी बहुत कुछ है और मुझे इसके लिए खुद को फिट रखना है.'
कोचिंग स्टाफ में भी होने जा रहा बदलाव
पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. नीरज चोपड़ा के मौजूदा कोच क्लाउस बार्टोनिट्ज अब उनके साथ नहीं रहेंगे. क्लाउस साल में कुछ महीनों तक नीरज के साथ काम करते थे. नीरज और उनकी टीम अपने बैक रूम स्टाफ को अपग्रेड करना चाह रहे हैं. क्लाउस 2018 से नीरज के साथ काम कर रहे थे.
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था. वह 7 अगस्त 2021 का दिन था. टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए 87.58 मीटर का थ्रो किया था. मगर अब पेरिस ओलंपिक में 8 अगस्त के दिन नीरज गोल्डन कामयाबी हासिल नहीं कर पाए. नीरज एक थ्रो को छोड़कर बाकी में टच में नहीं दिखे. नीरज ने जरूर 89.45 मीटर का थ्रो किया, जो उनका ओलंपिक में अब तक का बेस्ट थ्रो रहा. नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन में अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ पेरिस ओलंपिक खेलों की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं किशोर जेना क्वालिफिकेशन से चूक गए थे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






