
NDA या INDIA ब्लॉक? नतीजों की घड़ी आई, महाराष्ट्र और झारखंड में सस्पेंस का मीटर हाई
AajTak
शनिवार 23 नवंबर को नतीजों का दिन है. काउंटिंग में क्या होगा, बेचैनी इतनी है कि प्रत्याशियों से लेकर पार्टियों के नेताओं की धड़कनें तेज हैं. आंखों से नींद गायब है. महाराष्ट्र से लेकर झारखंड तक, यूपी से लेकर बिहार तक, राजस्थान से लेकर बंगाल तक... शुक्रवार की रात नेताओं के लिए बहुत भारी है.
बॉलीवुड की फिल्म साहिब, बीबी व गुलाम का एक गाना है- 'साकिया, आज मुझे नींद नहीं आएगी, सुना है तेरी महफिल में रतजगा है.' यही हाल तमाम सियासी पार्टियों के नेताओं का है, क्योंकि शनिवार 23 नवंबर को नतीजों का दिन है. काउंटिंग में क्या होगा, बेचैनी इतनी है कि प्रत्याशियों से लेकर पार्टियों के नेताओं की धड़कनें तेज हैं. आंखों से नींद गायब है. महाराष्ट्र से लेकर झारखंड तक, यूपी से लेकर बिहार तक, राजस्थान से लेकर बंगाल तक... शुक्रवार की रात नेताओं के लिए बहुत भारी है. चंद घंटों के बाद ईवीएम खुलेगी, नतीजे बाहर आएंगे, पता चलेगा कि विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में कौन जीतेगा.
काउंटिंग से पहले सियासी हलके का माहौल क्या है? इस पर गौर करने की जरूरत है. सियासी हलकों में एक ही सवाल गूंज रहा है कि महाराष्ट्र में सरकार महायुति की बनेगी या महाविकास अघाड़ी की अबकी बार महाराष्ट्र में सत्ता का स्वाद चखेगा? दरअसल, इस बार महाराष्ट्र के चुनाव में 6 बड़ी पार्टियों ने चुनाव लड़ा है. एकनाथ शिंदे की शिवसेना, उद्धव ठाकरे की शिवसेना. शरद पवार की एनसीपी और अजित पवार की एनसीपी. बीजेपी और कांग्रेस ने भी अपने अपने गठबंधन में सबसे ज़्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा है.
इस वक्त सस्पेंस का मीटर हाई है, तो पार्टियां अपनी जीत की दुहाई भी दे रही हैं. सुबह ईवीएम खुलेगी, पता नहीं किसकी लॉटरी लगेगी? ऐसे में महाराष्ट्र के अंदर, नतीजों से पहले ही, विधायकों को संभालकर रखने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर ज्यादातर एग्जिट पोल में महायुति और महाविकास अघाड़ी में कांटे की टक्कर दिखाई गई है. दोनों खेमे सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे हैं. और इसीलिए महाराष्ट्र में रिज़ॉर्ट पॉलिटिक्स भी शुरू हो गई है.
संजय राउत का दावा है कि महाविकास अघाड़ी के 160 से ज़्यादा विधायक जीतकर आ रहे हैं. ऐसे में उनके ठहरने के लिए होटल और रिजॉर्ट का इंतज़ाम किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक खबर है कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने अपने अपने नेताओं से ऑनलाइन मीटिंग की और नेताओं से कहा गया कि जो भी विधायक जीते वो महायुति के बहकावे में न आए. सभी विजयी उम्मीदवारों को ये कहा गया है कि वो शनिवार शाम तक मुंबई पहुंच जाएं.
महाराष्ट्र में बंपर वोटिंग का मतलब क्या?
आपको बता दें कि मुंबई में शिवडी सीट से एमएनएस के उम्मीदवार बाबा नंदगांवकर ने फडणवीस से मुलाकात की है. तो कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट ने भी कहा है कि महाविकास अघाड़ी में सबका स्वागत है, यानी जो विधायक आना चाहे, फिर वो किसी भी पार्टी के हों, आ सकते हैं. महाराष्ट्र में इस बार के चुनाव में 29 साल बाद सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है. अब इस बंपर वोटिंग का मतलब क्या निकाला जाए? जिस तरह से ढाई साल की उद्धव सरकार के बाद महाराष्ट्र में विधायकों की जोड़-तोड़ और पार्टियां दो फाड़ हो गईं. ऐसे में नतीजों से पहले ही अपने अपने विधायकों को बचाने के लिए, पार्टियां पूरी तरह से तैयार हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




