
NDA में शामिल हुए चिराग पासवान, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया स्वागत
AajTak
नड्डा ने लिखा, चिराग पासवान जी से दिल्ली में भेंट हुई. उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया है. मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं.
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) नेता चिराग पासवान ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. उनकी यह मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली. इसके बाद चिराग पासवान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने अपनी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी को NDA में शामिल कराया. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उनका स्वागत किया और ट्वीट कर जानकारी भी दी.
नड्डा ने लिखा, चिराग पासवान जी से दिल्ली में भेंट हुई. उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया है. मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं.
NDA के सामने रखी थी यह शर्त
जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान ने एनडीए में शामिल होने से पहले बीजेपी के सामने अपनी कुछ मांगें रखी थीं. उनकी मांग थी कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 6 सीटें और एक राज्यसभा की सीट मिलनी चाहिए. सूत्रों की मानें तो चिराग पासवान का मानना है कि एलजेपी में टूट से पहले 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी को 6 सीटें मिलीं थीं और सभी सीटों पर उसकी जीत हुई थी और इसी कारण से चिराग पासवान ने सभी 6 लोकसभा सीटों पर दावा ठोका है.
क्या BJP ने मान लीं चिराग की शर्तें?
ऐसे में अब यह तो खुलकर सामने नहीं आया है कि भाजपा ने उनकी ये शर्तें मानी हैं या नहीं. लेकिन अब चिराग पासवान का दल NDA का हिस्सा है और कल (18 जुलाई) होने वाली दिल्ली की बैठक में शामिल होगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












