
NCR में प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, नवनीत कालरा और गगन दुग्गल के 13 ठिकानों पर रेड
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ED) को जानकारी मिली थी कि नवनीत कालरा और गगन दुग्गल ने एक महीने के भीतर चीन से सात हजार कंसंट्रेटर इंपोर्ट किए हैं. जिन्हें उन्होंने ने हिंदुस्तान में ऊंचे दामों पर बेचा.
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर केस में फंसे खान रेस्टोरेंट के मालिक नवनीत कालरा और उसके पार्टनर गगन दुग्गल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कस दिया है. ईडी की टीम ने दिल्ली और गुरुग्राम में उनके 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. प्रवर्तन निदेशालय (ED) को जानकारी मिली थी कि नवनीत कालरा और गगन दुग्गल ने एक महीने के भीतर चीन से सात हजार कंसंट्रेटर इंपोर्ट किए हैं. जिन्हें उन्होंने ने हिंदुस्तान में ऊंचे दामों पर बेचा. आरोप है कि उन्होंने लोगों से झूठ बोला कि इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में जर्मन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












