
NCERT किताबों से 2025 में किन-किन चैप्टर्स को हटाया गया और किन्हें शामिल किया गया है?
AajTak
एनसीईआरटी (NCERT) ने वर्ष 2025 में अपनी पाठ्यपुस्तकों में बड़े बदलाव किए हैं, खासकर कक्षा 7, 8 और 12 की इतिहास की किताबों में. इन बदलावों के तहत मुगल साम्राज्य, दिल्ली सल्तनत, टीपू सुल्तान, हैदर अली, और एंग्लो-मैसूर युद्ध जैसे ऐतिहासिक विषयों को हटा दिया गया है.
हाल के वर्षों में NCERT (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) ने अपनी पाठ्यपुस्तकों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, ताकि शिक्षा प्रणाली को अधिक समकालीन और समग्र बनाया जा सके. खासकर इतिहास विषय में कक्षा 7 और 8 की किताबों में बड़े स्तर पर संशोधन देखने को मिला है. वर्ष 2025 में जारी नई किताबों में मुगल साम्राज्य और दिल्ली सल्तनत जैसे ऐतिहासिक टॉपिक्स को पाठ्यक्रम से हटाकर विद्यार्थियों को प्राचीन भारतीय इतिहास पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का अवसर दिया गया है. आइए जानते हैं एनसीईआरटी की किताब से साल 2025 से क्या-क्या हटाया गया है.
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पढ़ेंगे बच्चे
NCERT की किताबों में अब बच्चे ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पढ़ेंगे. नये मॉड्यूल के अनुसार इसमें न सिर्फ हमले और जवाबी कार्रवाई का जिक्र है, बल्कि बताया गया है कि यह ऑपरेशन भारत के लिए सम्मान और संकल्प का प्रतीक क्यों है. मॉड्यूल में साफ लिखा गया है कि पाकिस्तान ने भले ही पहलगाम आतंकी हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया हो, लेकिन ये हमला सीधे उसकी सेना और सियासी लीडरशिप के आदेश पर हुआ था.
मुगलों के चैप्टर्स हटाए गए
दिल्ली की NCERT की नई पाठ्यपुस्तकों में कक्षा 7 की किताबों से मुगल और दिल्ली सल्तनत के चैप्टर्स हटा दिए गए हैं. इन बदलावों के तहत नए अध्यायों में भारतीय राजवंश, 'पवित्र भूगोल', महाकुंभ और सरकारी योजनाओं पर जोर दिया गया है. 'Exploring Society: India and Beyond' नाम के सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में नए अध्याय शामिल हैं जो प्राचीन भारतीय राजवंशों जैसे मगध, मौर्य, शुंग और सातवाहन पर केंद्रित हैं.
टीपू सुल्तान के बारे में नहीं पढ़ेंगे बच्चे

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












