
NCB की पूछताछ से पहले पापा से लिपटकर रोई थीं Ananya Panday , ड्रग्स लेने पर दिया ये जवाब
AajTak
एनसीबी दफ्तर में इटेरोगेशन रूम में दाखिल होने के पहले अनन्या पांडे काफी नर्वस थीं और पिता चंकी पांडे से लिपटकर रोईं. बाद में इंटेरोगेशन रूम में अनन्या अकेली दाखिल हुईं जहां उनसे एनसीबी अधिकारी ने सवाल जवाब किए.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी की शिकंजे में फंस गई हैं. गुरुवार को आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी ने अनन्या पांडे से 2 घंटे तक पूछताछ की. एनसीबी को आर्यन और अनन्या के बीच नशे को लेकर बातचीत का चैट मिला था. एनसीबी ने अनन्या से ड्रग्स को लेकर सवाल किए. अब हम आपको बताने जा रहे हैं आर्यन और अनन्या के बीच हुई चैट में क्या बात हुई थी.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












