
Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony LIVE: शपथ से पहले अनिल विज को आया सैनी का फोन, मंत्रिमंडल में शामिल होने पर की बात
AajTak
Nayab Singh Saini Oath Ceremony Live: नायब सिंह सैनी आज 17 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे. पंचकूला में होने वाले इस समारोह में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.
Nayab Singh Saini Swearing In Ceremony Live: नायब सिंह सैनी आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के अलावा बीजेपी के तमाम कद्दावर नेता शामिल होंगे. शपथग्रहण समारोह दोपहर एक बजे होगा. सूत्रों के अनुसार, इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. देश भर से करीब डेढ़ दर्जन एनडीए नेताओं के भी शपथ ग्रहण समारोह शामिल होने की उम्मीद है.
यह शपथ ग्रहण हरियाणा के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा क्योंकि हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बन रही है. नायब सिंह सैनी के साथ 10 से 12 मंत्री भी आज शपथ ले सकते हैं. हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव हुए थे जिसमें बीजेपी ने 90 में से 48 सीटें जीतीं थी वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की थी.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










