
Navpancham Rajyog: 18 साल बाद बना राहु–शुक्र का दुर्लभ योग, इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा
AajTak
Navpancham Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम राजयोग को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली योगों में से एक माना गया है. यह योग तब बनता है जब नवम भाव (भाग्य, धर्म और सौभाग्य का भाव) और पंचम भाव (बुद्धि, रचनात्मकता और संतान भाव) के स्वामी या उनसे संबंधित ग्रह एक-दूसरे के साथ योग बनाते हैं.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कलयुग में राहु को सबसे प्रभावशाली और रहस्यमयी ग्रह माना गया है. राहु को “कलयुग का राजा” कहा जाता है क्योंकि यह व्यक्ति के कर्म, इच्छाओं और भौतिक सुखों पर गहरा प्रभाव डालता है. राहु की गति बहुत धीमी होती है. यह किसी भी राशि में लगभग 18 वर्ष तक रहता है और दोबारा उसी राशि में आने में भी लगभग इतना ही समय लगता है. वर्तमान में राहु शनि की राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं और वर्ष 2026 के अंत तक यहीं रहेंगे. इस दौरान उन्होंने शुक्र के साथ मिलकर एक दुर्लभ और शक्तिशाली नवपंचम राजयोग का निर्माण किया है.
ज्योतिष में यह योग तब बनता है जब नवम भाव (भाग्य भाव) और पंचम भाव (बुद्धि व रचनात्मकता) के स्वामी या संबंधित ग्रह एक-दूसरे के साथ अनुकूल स्थिति में आते हैं. यह संयोग जीवन में भाग्य वृद्धि, समृद्धि, सफलता और आकस्मिक लाभ के अवसर देता है. इस समय शुक्र अपनी स्वयं की राशि तुला में प्रवेश कर चुके हैं, जबकि राहु कुंभ राशि में स्थित हैं. इनके बीच का यह विशेष संबंध तीन राशियों तुला, कुंभ और धनु के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है.
तुला राशि
इस समय तुला राशि के लग्न में शुक्र और पंचम भाव में राहु विराजमान हैं, जिससे नवपंचम राजयोग बन रहा है. इस संयोग से कार्यक्षेत्र और करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं. रचनात्मक कार्यों, कला, मीडिया, फैशन और डिजाइन से जुड़े जातकों को सफलता मिल सकती है. आर्थिक रूप से भी यह समय मजबूत रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता और जीवन में संतुलन बढ़ेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि की कुंडली में राहु लग्न भाव में और शुक्र चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं. यह योग घर, संपत्ति और करियर में सुधार का संकेत देता है. जो लोग संपत्ति या वाहन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह समय शुभ रहेगा. करियर में नई दिशा और आत्मविश्वास बढ़ेगा, वहीं पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











