
Navjot Singh Sidhu News: पटियाला कोर्ट में सिद्धू ने किया सरेंडर, जेल में बिताएंगे एक साल
AajTak
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आज पटियाला कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया. अब उन्हें एक साल जेल में बिताना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने 34 साल पुराने रोड रेज के मामले में सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई है. सिद्धू के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने राहत की आस के साथ सुप्रीम कोर्ट का भी रुख किया था, लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली. सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर दल्ला ने कहा, नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने सरेंडर कर दिया है. वह न्यायिक हिरासत में है. अब मेडिकल जांच व अन्य कानूनी प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












