
NASA Crew-10: सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद होने जा रही 'घर वापसी'! इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा NASA का क्रू-10
AajTak
नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से Falcon 9 रॉकेट के जरिए Dragon स्पेसक्राफ्ट पर Crew-10 मिशन को लॉन्च किया गया था. इस क्रू में चार अतंरिक्षयात्री शामिल हैं, जिसमें अमेरिका के दो और जापान के साथ-साथ रूस के भी अंतरिक्षयात्री सवार हैं.
अंतरिक्ष में नौ महीने से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर को वापस लाने के लिए नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) का क्रू-10 मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंच गया है.
नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से Falcon 9 रॉकेट के जरिए Dragon स्पेसक्राफ्ट पर Crew-10 मिशन को लॉन्च किया गया था. इस क्रू में चार अतंरिक्षयात्री शामिल हैं, जिसमें अमेरिका के दो और जापान के साथ-साथ रूस के भी अंतरिक्षयात्री सवार हैं. थोड़ी देर में क्रू-10 के अंतरिक्षयात्री डॉकिंग की प्रक्रिया शुरू करेंगे.
बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी में खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दिलचस्पी है. उन्होंने स्पेस एक्स के मालिक एलॉन मस्क को भी इसकी जिम्मेदारी दी है. ट्रंप ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि बाइडेन ने सुनीता और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में ही छोड़ दिया है.
इसके बाद मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने इस दिशा में काम शुरू किया था लेकिन तकनीकी कारणों से 15 मार्च को क्रू-10 की लॉन्चिंग टल गई थी, जिसे बाद में लॉन्च किया गया. मालूम हो कि क्रू-10 स्पेस एक्स के मानव अंतरिक्ष परिवहन प्रणाली का 10वां क्रू रोटेशन मिशन है. यह नासा और स्पेस एक्स का संयुक्त मिशन है.
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर पिछले साल 5 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गई थी. उन्हें एक हफ्ते बाद वापस लौटना था, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में गड़बड़ी की वजह से वो वहां पर फंस गईं. दोनों एस्ट्रोनॉट्स बोइंग और नासा के जॉइंट क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन पर स्पेस गए थे. इसके बाद उन्हें वापस लाने की कई कोशिशें हो रही हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











