
Narco-terrorism: जम्मू में PAK से जुड़ा ड्रग रैकेट ध्वस्त, 30 करोड़ की हेरोइन बरामद... नार्को-टेररिज्म की साजिश का बड़ा खुलासा
AajTak
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उनके कब्जे से 30 करोड़ की हेरोइन और हथियार बरामद हुए हैं. इस सिलसिले में NDPS एक्ट और UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है.
Pakistan Linked Drug Racket: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लगभग पांच किलो हेरोइन बरामद की गई है. इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह रैकेट लंबे समय से बॉर्डर एरिया से ड्रग्स सप्लाई कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, यह सिर्फ स्मगलिंग नहीं बल्कि सीधे-सीधे देश के खिलाफ चल रही नार्को-टेररिज्म की साजिश थी.
हेरोइन और हथियार बरामद पुलिस अधीक्षक (SP) अजय शर्मा ने बताया कि जम्मू में यह अब तक की सबसे बड़ी नशा-तस्करी की कार्रवाई में से एक है. पकड़े गए छह आरोपियों में से चार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने इनके पास से 4.95 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौल बरामद की हैं. शुरुआती जांच में पता चला कि ये आरोपी पाकिस्तान स्थित ड्रग हैंडलर्स से सीधे संपर्क में थे. डिजिटल फुटप्रिंट्स ने इस पूरे नेटवर्क की पोल खोल दी.
पाक हैंडलर्स से कनेक्शन की पुष्टि जांच में साफ हुआ कि सभी आरोपी सीमा पार बैठे पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े हुए थे. उन्हें लगातार ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई मिल रही थी. पुलिस का कहना है कि यह रैकेट भारत की युवा पीढ़ी को नशे की जाल में फंसाकर देश को नुकसान पहुंचाने की साजिश का हिस्सा था. एसपी अजय शर्मा ने पीटीआई को बताया कि यह मामला सिर्फ ड्रग तस्करी का नहीं, बल्कि देश के खिलाफ चल रही एक “अनकन्वेंशनल वॉर” का हिस्सा है.
आरोपियों पर NDPS के साथ लगा UAPA मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों पर NDPS एक्ट के साथ-साथ UAPA की धाराएं भी लगाई हैं. पुलिस अधीक्षक अजय शर्मा ने कहा कि आरोपियों की हर गतिविधि इस बात की पुष्टि करती है कि यह नेटवर्क नार्को-टेररिज्म चलाने के मकसद से सक्रिय था. गांधी नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करके जांच को कई टीमों में बांटा गया है.
पहले चरण की गिरफ्तारी इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने जौरियन निवासी करण शर्मा और उधमपुर निवासी निखलेश वर्मा को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 3.26 किलो हेरोइन मिली है. प्रारंभिक पूछताछ में ही दोनों ने पूरे रैकेट के बारे में अहम जानकारी पुलिस को दी. फिर इन्हीं दोनों की निशानदेही पर आगे पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का रास्ता खुल गया.
हैंडलर समेत तीन और आरोपी गिरफ्तार इसके बाद पुलिस ने नरवाल में मोहम्मद यूसुफ, राजौरी के फाइनेंशियल हैंडलर गुलशन कुमार और नौशेरा के जसविंदर कुमार को भी गिरफ्तार किया. इन तीनों के पास से भी हेरोइन बरामद हुई. पुलिस ने गुलशन कुमार की कार जब्त की, जिसमें ड्रग्स छिपाने के लिए खास तरह की कैविटी बनाई गई थी. जसविंदर पहले से ही एक दूसरे नशे से जुड़े मामले में पुलिस कस्टडी में था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










