
Naman Ojha Father Arrest: भारतीय क्रिकेटर नमन ओझा के पिता गिरफ्तार, करोड़ों के गबन का लगा आरोप
AajTak
मध्य प्रदेश के नमन ओझा विकेटकीपर बैटर थे. उन्होंने भारतीय टीम के लिए एक टेस्ट, एक वनडे और 2 टी20 मैच खेले. टेस्ट में 56, वनडे में एक और टी20 में 12 रन बनाए थे...
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. उनके पिता विनय ओझा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर किसानों के नाम पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप है. विनय ओझा मध्य प्रदेश के बैतूल में बैंक आफ महाराष्ट्र में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे.
इसी दौरान बैतूल की इस ब्रांच में 2014 में किसानों के नाम पर क्रेडिट कार्ड बनाकर करोड़ों रुपये गबन करने का मामला सामने आया था. इस मामले में 5 मुख्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. जबकि विनय ओझा 8 साल से फरार चल रहे थे.
नमन ओझा टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेल चुके
विनय को मुलताई पुलिस ने सोमवार (6 जून) को गिरफ्तार को किया और मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया. यहां से उन्हें एक दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. विनय कुमार के बेटे नमन ओझा ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 मैच भी खेले हैं. 38 साल के नमन ओझा ने 15 फरवरी 2021 को ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.
बैंक में सहायक प्रबंधक थे विनय ओझा
दरअसल, यह गबन बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के जौलखेड़ा में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में हुआ था. मुलताई क्षेत्र के तरोडा बुजुर्ग निवासी दर्शन नाम के किसान की मौत होने के बाद उसके नाम से खाता खोलकर रुपये निकाल लिए गए थे. ऐसे ही अन्य कई किसानों को पता भी नहीं चला और उनके नाम से किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर फर्जीवाड़ा कर राशि निकाली गई थी, जो सवा करोड़ के लगभग बताई जा रही है. 2014 में मामले का खुलासा होने के बाद बैंक शाखा के मैनेजर अभिषेक रत्नम, सहायक प्रबंधक विनय कुमार ओझा, एकाउंटेंट नीलेश छात्रोले, दीनानाथ राठौड़ सहित अन्य पर मामला दर्ज किया गया. बताया जा रहा कि गबन की गई राशि आपस में बांट ली गई थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









