
Muzaffarnagar: वंदे मातरम के दौरान कुर्सी से नहीं उठीं मुस्लिम सभासद, केंद्रीय मंत्री भी थे मीटिंग में शामिल
AajTak
Muzaffarnagar Vande Maataram Controversy: मुजफ्फरनगर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद सभी लोगों ने अपनी-अपनी जगहों पर खड़े होकर सम्मानपूर्वक राष्ट्रगीत गया, तो वहीं कुछ मुस्लिम महिला सभासद अपनी जगह से खड़ी नहीं हुईं.
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर नगर पालिका की बैठक में राष्ट्रगीत के दौरान मुस्लिम महिला सभासद खड़ी नहीं हुईं. वीडियो वायरल होने के बाद अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. कहा जा रहा है कि नगर पालिका बोर्ड की बैठक में चेयरमैन सहित केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, यूपी के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल समेत सभासद मौजूद थे. इस दौरान वंदे मातरम गाया गया तो कुछ मुस्लिम महिला सभासद खड़ी नहीं हुईं, जबकि अन्य सभी खड़े होकर राष्ट्रगीत गा रहे थे. इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल, शनिवार को जिले की नगर पालिका में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था. जिसमें नगरपालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल सहित केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल और वार्ड के सभी सभासदों ने भी हिस्सा लिया था.
हमेशा की तरह बोर्ड की बैठक शुरू होने से पहले राष्ट्र गीत वंदे मातरम को गाया गया था. बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने जहां अपनी-अपनी जगहों पर खड़े होकर सम्मानपूर्वक राष्ट्र गीत को गाया, तो वहीं कुछ मुस्लिम वार्ड महिला सभासद बुरका पहने अपनी जगह पर ही बैठी रहीं. उनका वीडियो बैठक में मौजूद किसी सख्स ने अपने मोबाइल में क़ैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था.
वंदे मातरम गाने की परंपरा
वीडियो वायरल होने के बाद जब इस बावत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल से बात की गई. मंत्री अग्रवाल ने बताया, ''जब मैं नगर पालिका चेयरमैन था तो ये परंपरा शुरू की गई थी कि बोर्ड की बैठक शुरू होने से पहले राष्ट्र गीत वंदे मातरम गाया जाएगा. इस बैठक में भी उसी परंपरा के चलते वंदे मातरम शुरू हुआ तो कुछ मुस्लिम महिलाएं सम्मान में खड़ी नहीं हुईं.''
कुछ लोगों की मानसिकता छोटी: मंत्री कपिल अग्रवाल
Aajtak से बातचीत में कपिल अग्रवाल ने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि ये राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान है जबकि मुस्लिम समाज के लोग उसमें खड़े रहे. मैं उनका धन्यवाद करता हूं और उनका स्वागत करता हूं. वहीं, कुछ लोग छोटी मानसिकता के हैं. चाहे वो यहां के हों या और कहीं के हों. वंदेमातरम हमारा एक राष्ट्र गीत है, जिसे सबको सम्मान देना चाहिए और आदर करना चाहिए. इन छोटी-छोटी बातों से कहीं न कहीं समाज में आपस में नाराजगी और शिकायतें होती हैं. इस सभासदों से मेरा अनुरोध है कि आगामी बोर्ड की बैठक में राष्ट्रगीत का खड़े होकर सम्मान करें. देखें Video:-

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





