
Mustard Oil Price: सस्ता हुआ सरसों तेल, जानें अब कितने रुपये में मिलेगा 1 लीटर
AajTak
तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में सरकार ने अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में लगभग 15 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने का निर्देश दिया था. सरकार चाहती है कि विदेशी बाजारों में तेल की कीमतों में आई गिरावट का लाभ आम लोगों को भी मिले.
देश के बाजारों में खाने वाले तेलों (Edible Oil Price) के भाव टूटने लगे हैं. पिछले सप्ताह विदेशी बाजारों में भी खाने के तेलों के दाम में गिरावट आई थी. इसका असर अब तेल की खुदरा कीमतों पर जल्द ही दिखना शुरू हो जाएगा. पिछले सप्ताह सरकार ने खाद्य तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कीमतों में आई गिरावट का लाभ जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया था. सरकार की कोशिश है कि खुदरा बाजार में भी खाने वाले तेलों की कीमतों में गिरावट आए. जून में भी तेल बनाने वाली कंपनियों ने कीमतों में कटौती का ऐलान किया था.
विदेशी बाजारों में गिरे तेल के भाव
तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में सरकार ने अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में लगभग 15 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने का निर्देश दिया था. सरकार चाहती है कि विदेशी बाजारों में तेल की कीमतों में आई गिरावट का लाभ आम लोगों को भी मिले. पिछले महीने भी कुछ तेल कंपनियों ने सरसों (Mustard oil Price) और सूरजमुखी तेल के दामों में कटौती का ऐलान किया था. हालांकि, अभी तक कम हुई कीमतों का असर खुदरा बाजार में नहीं दिखा है.
कितना सस्ता होगा तेल
पीटीआई के अनुसार, सरसों तेल का थोक दाम दिल्ली में लगभग 134 रुपये प्रति लीटर बैठता है. MRP में इससे पहले की गई 10 रुपये की कटौती के बाद सरसों तेल का रेट 194 रुपये लीटर हो गया था. अगर सरकार के कहने के बाद तेल बनाने वाली कंपनियां MRP में 15 रुपये की कटौती करती हैं, तो एक लीटर सरसों तेल का दाम 178-180 रुपये के बीच हो जाएगा.
इस सप्ताह भाव में गिरावट

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












