
Mumbai Rain: मुंबई में लगातार बरसात से ट्रैफिक और जलभराव, 3 दिन भारी, हाई टाइड का भी अलर्ट
AajTak
आईएमडी ने आज सुबह के वक्त मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना जताई थी. वहीं, 27 जुलाई तक हाई टाइड (ऊँची समुद्री लहरें) की चेतावनी दी है.
मायानगरी मुंबई में सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है. भारी बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव हो गया है. सुबह-सुबह दफ्तर जाते वक्त तेज बारिश से ट्रैफिक और लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी थोड़ी सुस्त है. मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
अंधेरी ईस्ट में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है. इसके चलते अंडरपास बंद कर दिया गया है. बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में भी जमकर बरसात हो रही है. स्कईमेट के मुताबिक, मुंबई में अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. बुधवार तक बारिश की तीव्रता बनी रहेगी, जिसके चलते मुंबई में कुछ इलाकों में लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं.
बता दें कि आईएमडी ने आज सुबह के वक्त मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना जताई थी. वहीं, 27 जुलाई तक हाई टाइड (ऊँची समुद्री लहरें) की चेतावनी दी है. जुहू बीच, मरीन ड्राइव और अन्य समुद्री तटीय क्षेत्रों में जाने से मना किया गया है. हाई टाइड के समय समुद्र की लहरें 4.5 मीटर (लगभग 15 फीट) तक ऊंची हो सकती हैं. इससे निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बना हुआ है.
लगातार बारिश को देखते हुए मुंबई पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. मुंबई और आसपास के ज़िलों में भारी बारिश के कारण नागरिकों को सलाह दी गई है कि जब तक बहुत ज़रूरी न हो, घर के अंदर ही रहें, तटीय इलाकों से बचें और सावधानी से गाड़ी चलाएं. इसके साथ ही आपात स्थिति में 100/112/103 पर डायल करने की सलाह दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











