
Mumbai Metro: मुंबई वालों का सफर होगा आसान, इस रूट पर भी दौड़ेगी मेट्रो, पीएम मोदी कल देंगे तोहफा
AajTak
Mumbai Metro News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री मोदी 19 जनवरी को दो नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे. आइए जानते हैं किन रूट्स पर शुरू होंगी नई मेट्रो सेवाएं.
PM Modi To Inaugurate New Metro Lines: मुंबईकरों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है, जिनके चलते शहर में सफर करना आसान होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी 19 जनवरी को मुंबई की दो नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी ने इन मेट्रो लाइन की नींव साल 2015 में रखी थीं. पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के चलते कल मुंबई मेट्रो 1 की सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
जानकारी के मुताबिक, कल शाम 05:45 से शाम साढ़े सात बजे तक मुंबई मेट्रो 1 की सेवाएं बंद रहेंगी. मुंबई मेट्रो 1 प्रबंधन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वो इसी के अनुसार अपनी यात्रा प्लान करें. बता दें, मुंबई मेट्रो 1 वरसोवा से घाटकोपर के बीच दौड़ती है. मेट्रो की इन दो लाइन की शुरुआत से दहिसर से डीएन नागर और अंधेरी से दहिसर तक के यात्रियों को सुविधा मिलेगी.
पीएम मोदी मेट्रो लाइन 2ए और 7 का उद्घाटन करेंगे. इस प्रोजेक्ट को 12,600 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. मेट्रो लाइन 2ए दहिसर ईस्ट से डीएन नागर को जोड़ेगी. ये मेट्रो लाइन करीब 18.6 किलोमीटर लंबी है. इस येलो लाइन पर चलने वाली मेट्रो से दहिसर ईस्ट से डीएन नागर आने-जाने वाले लोगों का सफर आसान होगा.
इसके अलावा, मेट्रो 7 (रेड लाइन) अंधेरी ईस्ट से दहिसर ईस्ट को जोड़ेगी. इसकी लंबाई करीब 16.5 किलोमीटर है. बता दें, येलो और रेड लाइन पर दौड़ने वाली ये दोनों ही नई मेट्रो भारत में बनाई गई हैं. कल मुंबई पहुंच कर पीएम मोदी कई प्रोजेक्टस का उदघाटन करेंगे. मोदी उद्धव ठाकरे के घर के पास एक रैली भी करेंगे. मातोश्री के सामने मोदी के बड़े कट आउट लगा दिए गए हैं.
पीएम के दौरे के एलान के बाद बीएमसी चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. पिछली मार्च से बीएमसी चुनाव ड्यू हैं. बीएमसी पर सालों काबिज रही शिवसेना से इस बार इसे छीनने के लिए बीजेपी हर जुगत लगने को तैयार है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



