
Mumbai Drugs Case: आज भी जेल में रहेंगे Aryan Khan, नहीं पहुंची बेल ऑर्डर कॉपी
AajTak
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रिहाई 29 अक्टूबर को नहीं हो सकी. किंग खान समेत फैंस रिहाई का इंतजार कर रहे थे. लेकिन बेल ऑर्डर कॉपी एनडीपीएस कोर्ट से ऑर्थर रोड जेल में 5.30 बजे तक नहीं पहुंची. इस वजह से जमानत मिलने के बाद भी आर्यन को आज रात जेल में काटनी पड़ेगी. बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान को शर्तों के साथ बेल दी है. जिनके अनुसार, आर्यन को अपना पासपोर्ट सरेंडर करना होगा. वे कोर्ट या एनसीबी को बिना बताए विदेश नहीं जा सकते. विदेश जाने के लिए उन्हें अनुमति लेनी होगी. दूसरे आरोपियों से संपर्क नहीं कर सकते. ना ही इस केस के बारे में बयानबाजी कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












