
Mumbai वाले गड्ढों से परेशान, BMC ने कहां खर्च डाले 6531 करोड़ रुपये? RTI में कई खुलासे
AajTak
मुंबई में हाल ही में हुई बारिश से और गड्ढे पैदा हो गए हैं और मुंबईकरों की जिंदगी ज्यादा मुश्किल हो गई है. मुंबईकर इन दिनों गड्ढों और उनकी वजह से लगने वाले लंबे लंबे जामों की वजह से परेशान हैं और ये सालों से चली आ रही कहानी है. BMC गड्ढों से निजात पाने के लिए कोल्ड मिक्स जैसी नई तकनीक लाई, गड्ढों की शिकायत के लिए वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज बनाए. यहां तक कि सैटेलाइट मैपिंग की पर ग्राउंड पर हालात नहीं बदले. जबकि तीन साल में बीएमसी ने इस काम में पूरे पांच हजार करोड़ रूपए खर्च किए हैं. ये खुलासा एक आरटीआई से हुआ है. देखें ये रिपोर्ट.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











