
Mumbai: गार्डन में घुमाने के बहाने 10 साल की बच्ची से रेप, ऐसे पुलिस की पकड़ में आया आरोपी
AajTak
यह शर्मनाक मामला मुंबई के एंटॉपहिल पुलिस थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस ने बच्ची से रेप करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
मुंबई में एक दस साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. आरोपी नाबालिग लड़की को बगीचे में घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था और फिर एक सुनसान जगह पर उसका यौन शोषण किया.
यह शर्मनाक मामला मुंबई के एंटॉपहिल पुलिस थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस ने अब 10 साल की बच्ची से रेप करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
एंटॉपहिल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है.
दरअसल, यह घटना उस वक्त सामने आई जब 10 साल की पीड़िता अपने नाबालिग भाई के साथ घर के पास खेल रही थी. तब आरोपी ने उसे पास के एक बगीचे में ले जाने का झांसा दिया. फिर बगीचे में पहुंचकर आरोपी ने बच्ची के भाई को नाश्ता लाने के लिए भेज दिया.
इसके बाद उसने बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाया और बच्ची के साथ अश्लील हरकत की. और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. इस बात से बच्ची सहम गई.
लेकिन पीड़ित लड़की ने हाल ही में इस घटना के बारे में अपनी मां को बता दिया. इसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस ने शिकायत दर्ज की.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






