
Mumbai: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे पर की अभद्र टिप्पणी, भड़के शिवसैनिकों ने होटल और स्टूडियो में की तोड़फोड़
AajTak
शिवसेना नेता राहुल कनाल ने खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कुणाल कामरा, आदित्य ठाकरे, संजय राउत और राहुल गांधी के खिलाफ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का अपमान करने के लिए बीएनएस की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है.
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में हैं. कुणाल कामरा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल पर महाराष्ट्र पॉलिटिक्स को लेकर एक वीडियो डाला है जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर अभद्र टिप्पणी की है.
वीडियो सामने आते ही शिवसैनिक नाराज हो गए और उन्होंने रविवार को मुंबई के खार इलाके में स्थित स्टूडियो और होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की. दावा किया जा रहा है कि यहीं पर वीडियो शूट हुआ था.
इस बीच कुणाल कामरा के खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. शिंदे सेना विधायक मुराजी पटेल ने शिकायत दर्ज कराई है.
वहीं शिवसेना नेता राहुल कनाल ने भी खार पुलिस स्टेशन में कुणाल कामरा, आदित्य ठाकरे, संजय राउत और राहुल गांधी के खिलाफ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का अपमान करने और उन पर सोशल मीडिया पर लगातार हमला करने के लिए बीएनएस की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की.
कामरा ने शिंदे पर दिया अभद्र बयान कामरा ने फिल्म “दिल तो पागल है” के एक हिंदी गाने की तर्ज पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसा और उन्हें ‘गद्दार’ बताया. शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: 'कॉमेडियन न बन सके... चौधरी बनने चले' कुणाल कामरा से क्यों भिड़ गए Ola CEO भाविश अग्रवाल

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












