
Mumbai के माटुंगा स्टेशन पर पुडुचेरी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे
AajTak
Mumbai News: मुंबई के माटुंगा स्टेशन पर शुक्रवार रात पुडुचेरी एक्सप्रेस (11005) के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है.
मुंबई के माटुंगा स्टेशन पर शुक्रवार रात पुडुचेरी एक्सप्रेस (11005) के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है. इसके चलते मध्य रेलवे का यातायात प्रभावित हो गया है. रेलवे मार्ग पर दोनों ओर से आने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है. सूचना मिलते ही रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लेने में जुट गए हैं. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा...

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












