
Multibagger Stock: रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा Tata का ये शेयर, दनादन लग रहा अपर सर्किट
AajTak
Tata Group की इस कंपनी के शेयर ने फिर से रॉकेट की रफ्तार पकड़ ली है. बीते 11 दिनों में इस स्टॉक पर ट्रेडिंग के दौरान लगातार और बार-बार अपर सर्किट लगा है. जानें इसके बारे में...
टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेस महाराष्ट्र लिमिटेड (TTML) का शेयर हर रोज नई ऊंचाई को छू रहा है. बीते 11 कारोबारी दिनों में इस शेयर पर बार-बार अपर सर्किट लगा है. इस शेयर के निवेशकों को इससे काफी फायदा भी हुआ है.
93 रुपये पर था शेयर टीटीएमएल (TTML) का शेयर इस महीने की शुरुआत में 8 मार्च को काफी गिर गया था. इसका भाव बीएसई पर (TTML Share Price on BSE) तब 93.55 रुपये पर आ गया था. लेकिन उसके बाद से इस शेयर ने जो उड़ान भरना शुरू की है, वो अब रुक ही नहीं रही है. 8 मार्च से 23 मार्च के बीच इस स्टॉक के प्राइस में 58 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है.
लगातार लग रहा अपर सर्किट अगर टीटीएमएल के शेयर की पिछले 5 दिन की चाल (TTML Share 5 Days) देखें तो इसमें हर कारोबार सत्र में अपर सर्किट लगा है. 16 मार्च को कंपनी का शेयर 125.25 रुपये पर था. इसके बाद 17 मार्च को 131.50 रुपये, 21 मार्च को 138.05 रुपये, 22 मार्च को 144.95 रुपये और 23 मार्च को 152.15 रुपये पर पहुंच कर बंद हुआ.
सालभर में 1015% का रिटर्न अगर टीटीएमएल के शेयर के सालभर के रिटर्न को देखें तो इसमें निवेश करने वालों की बल्ले-बल्ले है. ये शेयर सालभर पहले 24 मार्च 2021 को बीएसई पर महज 13.65 रुपये का था. अब 23 मार्च 2022 के बंद भाव 152.15 रुपये को देखें तो इसमें निवेश करने वाले निवेशकों को 1,014.65% का रिटर्न हासिल हुआ है. इस तरह अगर किसी व्यक्ति ने सालभर पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया है, तो अब उसे 10.14 लाख रुपये मिलेंगे.
ये भी पढ़ें:

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











