
Muharram 2023: आज से शुरू हुआ मुहर्रम का महीना, जानिए कर्बला जंग की पूरी कहानी
AajTak
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, 19 जुलाई यानी आज से मुहर्रम का महीना शुरू हो चुका है. इस्लाम में इस महीने को पवित्र माना जाता है. हालांकि, इस महीने खुशियां नहीं बल्कि गम मनाया जाता है.
Muharram history: आज यानी 19 जुलाई 2023 से इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम शुरू होने जा रहा है. इस महीने की 10वीं तारीख यानी रोज-ए-आशुरा काफी खास है. क्रूर शासक यजीद के खिलाफ कर्बला की जंग में पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में इस दिन मातम मनाया जाता है. मुस्लिम लोग ताजिया निकालकर इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हैं. मुहर्रम क्यों मनाते हैं, मुहर्रम की दसवीं तारीख रोज-ए-आशुरा का इतिहास क्या है, इस बारे में जान लीजिए.
शिया और सुन्नी मुस्लिमों में मुहर्रम
मुहर्रम का चांद दिखाई देते ही सभी शिया समुदाय के लोग पूरे 2 महीने 8 दिनों तक शोक मनाते हैं. इस दौरान वे लाल सुर्ख और चमक वाले कपड़े नहीं पहनते हैं. इन दिनों ज्यादातर काले रंग के ही कपड़े पहने जाते हैं. मुहर्रम के पूरे महीने शिया मुस्लिम किसी तरह की कोई खुशी नहीं मनाते हैं और न उनके घरों में 2 महीने 8 दिन तक कोई शादियां होती हैं. वे किसी अन्य की शादी या खुशी के किसी मौके पर भी शरीक नहीं होते हैं. शिया महिलाएं और लड़कियां पूरे 2 महीने 8 दिन के लिए सभी श्रृंगार की चीजों से दूरी बना लेती हैं.
वहीं, सुन्नी मुस्लिम नमाज और रोजे के साथ इस महीने को बिताते हैं. जबकि कुछ सुन्नी समुदाय के लोग मजलिस और ताजियादारी भी करते हैं. हालांकि सुन्नी समुदाय में देवबंदी फिरके के लोग ताजियादारी के खिलाफ हैं.
1400 साल पहले हुई थी कर्बला की जंग
इस्लाम के अनुसार, कर्बला की जंग करीब 1400 साल पहले हुई थी. कर्बला की जंग इस्लाम की सबसे बड़ी जंग में से एक है, क्योंकि इसमें इस्लाम के आखिरी पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन धर्म की रक्षा करते हुए शहादत को प्राप्त हुए थे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











