
Mughalsarai Assembly Seat: पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री की धरती, 2022 में किसके सिर सजेगा ताज?
AajTak
योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मुगलसराय का नाम बदलने की पहल की और सबसे पहले मुगलसराय रेलवे जंक्शन का नाम बदला गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रख दिया गया. इसी कड़ी में मुगलसराय शहर, नगर पालिका परिषद और तहसील का भी नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रख दिया गया.
मुगलसराय विधानसभा (Mughalsarai Assembly) पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की एक प्रमुख विधानसभा सीट है. आजादी के बाद इस विधानसभा का नाम चंदौली रामनगर था, लेकिन बाद में इसे बदलकर मुगलसराय कर दिया गया. 2017 के चुनाव के बाद जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो मुगलसराय काफी सुर्खियों में रहा.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












