
MS Dhoni: एमएस धोनी से इंजमाम उल हक को लेकर पूछा गया सवाल, कैप्टन कूल ने दिया दिलचस्प जवाब
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी खेल से मिले लंबे ब्रेक का जमकर आनंद ले रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की, जहां उनसे इंजमाम उल हक से जुड़ा एक दिलचस्प सवाल पूछा गया. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक की विकेट्स के बीच रनिंग उतनी अच्छी नहीं थी.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी खेल से मिले लंबे ब्रेक का जमकर आनंद ले रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की, जहां उन्होंने सफलता के मंत्र और कड़ी मेहनत के महत्व के बारे में बातचीत की. धोनी ने अपनी सोचने के प्रोसेस के बारे में भी लोगों को बताया, जिसके चलते वो शानदार क्रिकेटर और महान कप्तान बन पाए थे. धोनी की कामयाबी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी लीडरशिप स्कूल बुक्स का हिस्सा बन चुकी है.
इस लिवफास्ट इवेंट में विक्रम सठाये ने एमएस धोनी से काफी मजेदार सवाल पूछा. धोनी से पूछा गया है कि अगर उन्हें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के साथ विकेट्स के बीच दौड़ना पड़े को वह क्या करेंगे. इसपर धोनी ने कहा कि वो जब इंजमाम उल हक के साथ दौड़ेंगे तो निश्चित ही अपनी गति धीमी करेंगे.
इंजी के साथ दौड़ने पर स्पीड कम करनी होगी: धोनी
एमएस धोनी ने कहा, 'अगर मैं इंजी भाई के साथ दौडूंगा तो यह जरूरी है कि मैं अपनी स्पीड कम कर लूं. अगर मैं अपनी स्पीड कम नहीं करूंगा तो 100 प्रतिशत रन आउट होगा. धोनी की यह बात सुनकर लोगों ने जमकर ठहाके लगाए. गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान की विकेट्स के बीच रनिंग उतनी अच्छी नहीं थी.
जब धोनी ने सिर्फ एक मिनट की ली थी टीम मीटिंग
धोनी ने अपने करियर की सबसे छोटी टीम मीटिंग को भी याद करते हुए कहा कि आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनकी मीटिंग 1 मिनट तक चली थी. वैसे भी धोनी अपनी टीम मीटिंग्स को छोटा रखते हैं, चाहे वह सीएसके के लिए हो या टीम इंडिया के लिए. धोनी ने कहा कि वह मैच के दिनों में सुबह सोना पसंद करते हैं ताकि मैदान पर तरोताजा महसूस करें.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









