
MRI स्कैन रूम में शख्स ने की बड़ी गलती, हुई मौत
AajTak
एक शख्स अपनी जेब में गन लेकर मां के साथ एमआरआई स्कैनिंग रूम में चला गया. इसके बाद गन से अपने आप गोली चल पड़ी और शख्स की मौत हो गई. वहीं, स्कैनिंग रूम के बाहर दोनों ने प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए थे जिस पर लिखा था कि मेटल का कोई भी सामान अंदर लेकर जाना माना है.
एक व्यक्ति ने चेतावनी के बावजूद भी बड़ी गलती कर दी. इसकी वजह से उसकी जान चली गई. यह शख्स पेशे से वकील था और गलती से एमआरआई स्कैनिंग रूम में गन लेकर पहुंच गया. वहां गन चलने से उस शख्स के पेट में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई. शख्स की पहचान ब्राजील के साओ पाउलो के रहने वाले 40 साल के वकील लिएंड्रो मथियास डी नोवेस के तौर पर हुई है. वह 16 जनवरी को अपनी मां का एमआईआर कराने के लिए अस्पताल आए थे.
वह अस्पताल को यह बताना भूल गए कि उनके पास गन है, जबकि उनसे कहा गया था कि स्कैनिंग रूम में जाने से पहले मेटल का सामान जमा करा दें. इंडिपेंडेंट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, एमआरआई स्कैनर की मैग्नेटिक फील्ड (चुंबकीय क्षेत्र) ने लिएंड्रो के हथियार को उनके कमरबंद से खींच लिया और गोली चल गई, जो उनके पेट में गोली.
अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी 6 फरवरी को मौत हो गई. वह वकील होने के बावजूद गन का समर्थन करते थे और अपने टिकटॉक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ा कंटेंट पोस्ट करते थे. उनके हजारों की संख्या में फॉलोअर्स हैं. ब्राजील के एक अधिकारी ने कहा, 'गहरे अफसोस के साथ वकील डॉ लिएंड्रो मथियास डी नोवेस के अप्रत्याशित निधन के बारे में सूचित कर रहा हूं. हम इस नुकसान के लिए दुखी हैं और दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं.'
अस्पताल ने जारी किया बयान
अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, 'हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि हमारी टीम ने सभी तरह की दुर्घटना पर रोकथाम के लिए प्रोटोकॉल का पालन किया है, जैसा कि सभी यूनिट्स में होता है. मरीज और उसके साथ आने वाली महिला दोनों को एग्जामिनेशन रूम तक पहुंचने की प्रक्रियाओं के बारे में ठीक से निर्देश दिया गया था और मेटल की वस्तुओं को साथ न ले जाने की चेतावनी दी गई थी.'
लिएंड्रो और उनकी मां दोनों ने प्रोटोकॉल के संबंध में एक फॉर्म पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन लिएंड्रो ने गन के बारे में नहीं बताया और उन्होंने इसके साथ ही एग्जामिनेशन रूम में प्रवेश किया. पुलिस ने पुष्टि की है कि हथियार रजिस्टर्ड था और वकील के पास वैध लाइसेंस भी था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











