
MPPSC के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट, मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने किया ऐलान
AajTak
MPPSC Age Limit Extended: ऐसे कई मामले देखे गए हैं कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार महामारी के चलते परीक्षा नहीं दे पाए और ओवरऐज हो गए. इसे ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने MP PSC परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का ऐलान किया है.
कोरोना महामारी के चलते लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण भर्ती परीक्षाओं के उम्मीदवारों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. ऐसे कई मामले देखे गए हैं कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार महामारी के चलते परीक्षा नहीं दे पाए और ओवरऐज हो गए. इन उम्मीदवारों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने MP PSC परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का ऐलान किया है. बता दें कि यह नियम केवल एक वर्ष के लिए लागू किया गया है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मुझे कई बच्चे मिले हैं, कोविड के कारण पिछले वर्षों में पीएससी की परीक्षाएं नहीं हुई हैं या स्थगित हुई, जिसके कारण कई बच्चे ओवरएज हो गए हैं. उन्होंने मुझसे आग्रह किया था परीक्षा न होने के कारण जो बच्चे ओवरएज हुए हैं उनके साथ अन्याय हो रहा है. इसलिए एक बार के लिए PSC में परीक्षा देने की जो अधिकतम आयु की सीमा है उसे 3 साल के लिए बढ़ाया जाए ताकि बच्चों के साथ न्याय हो सके.'
बता दें कि कोरोना काल के दौरान कई पीएससी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी, इसके चलते कई उम्मीदवार ओवरएज के कारण बाहर हो गए. उम्मीदवारों द्वारा लगातार सीएम से आयु सीमा में रियायत बरतने को लेकर मांग की जा रही थी, जिसे मान लिया गया है और इसमें छूट देने का फैसला किया गया है. बताते चलें कि हाल ही में कई परीक्षाओं के नए नोटिफिकेशन जारी किए गए है, जिसमें उम्मीदवारों को इस छूट का लाभ मिलेगा. कोरोना के कारण जो छात्र परीक्षा से वंचित रह गए, वे सभी इसमें शामिल हाे पाएंगे.
मुख्यमंत्री ने कहा, 'उनका पक्ष मुझे पूरी तरह से न्यायपूर्ण लगता है इसलिए हम यह फैसला कर रहें हैं कि पीएससी की जो अधिकतम आयु की सीमा थी उसमें 1 बार के लिए 3 साल की वृद्धि की जाएगी जिससे बच्चों को न्याय मिल सके.' बता दें कि आवेदन के लिए अधिकतम आयुसीमा अनारक्षिम वर्ग के लिए अभी 33 वर्ष है. मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद अब इसमें एक बार के लिए 3 वर्ष की छूट मिल सकेगी.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









