
MPBSE 10th, 12th Exam 2023 Date: 15 फरवरी से होंगी एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल
AajTak
MP Board 10th, 12th Exam 2023 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की जाएंगी जबकि थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी. विस्तृत शेड्यूल के बारे में नोटिस में जानकारी दी गई है. उम्मीदवार नोटिस यहां देख सकते हैं.
MPBSE MP Board 10th, 12th Exam 2023 Date: मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन (MPBSE) ने मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं की डेट्स जारी कर दी हैं. जो उम्मीदवार 2022-23 सेशन के लिए एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे, वे एग्जाम डेट्स जरूर चेक कर लें. इसके लिए बोर्ड ने नोटिस के माध्यम से जानकारी दी है.
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी/ हायर सेकेंडरी व्यवसायिक (ओल्ड), विद्यालय पूर्व परीक्षा में डिप्लोमा (DPSE)/ शारिरिक शिक्षा प्रशिक्षण परीक्षा वर्ष 2023 का आयोजन फरवरी से मार्च के बीच किया जाएगा.
प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की जाएंगी जबकि थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी. इसके अलावा नोटिस में यह भी कहा गया है कि बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम यानी एग्जाम शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा. बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षााओं का पूरा शेड्यूल रिलीज करेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











