
MP: CM शिवराज के 'स्वास्थ्य आग्रह' को कमलनाथ ने बताया नौटंकी, कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन
AajTak
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू किए गए स्वास्थ्य आग्रह को नौटंकी बताया है. वहीं कांग्रेस विधायक ने सीएम शिवराज के कदम का समर्थन किया है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार दोपहर 12:30 बजे से अगले 24 घंटे के लिए 'स्वास्थ्य आग्रह' पर बैठे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इसे नौटंकी करार दिया, तो वहीं इसके उलट कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ना केवल सीएम के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, बल्कि मुख्यमंत्री के इस अभियान का समर्थन भी किया. जब भी प्रदेशवासियो को सरकार की ज़रूरत होती है , न्याय की आवश्यकता होती है , प्रदेश में विपरीत परिस्थितियाँ आती है तो चुनौतियो का सामना करने की बजाय हमारे शिवराज जी मुद्दों से ध्यान मोड़ने के लिये उपवास - सत्याग्रह जैसे आयोजन करने लग जाते है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में स्थित गांधी प्रतिमा से अपने स्वास्थ्य आग्रह की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह स्वास्थ्य आग्रह कोरोना से लोगों को जागरूक करने के लिए है. मुख्यमंत्री पूरे 24 घंटे तक खुले आसमान के नीचे सीएम दफ्तार चलाएंगे और सरकारी कामकाज के साथ-साथ कोरोना रोकथाम पर लोगों से चर्चा करेंगे. मुख्यमंत्री के इस अभियान के आयोजन स्थल पर भाजपा के कई नेता पहुंचे, तो वहीं कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी यहां पहुंचकर सबको चौंका दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











