
MP Chunav 2023: हाथी के नीचे से निकले कांग्रेस प्रत्याशी के पति, भाई को चुनाव में हराने की मांगी मनौती
AajTak
MP Chunav 2023: सागर विधानसभा सीट पर जेठ और बहू के बीच टक्कर है. सगे बड़े भाई शैलेंद्र जैन के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे पूर्व विधायक सुनील जैन एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं ताकि उनकी पत्नी निधि जैन जीत हासिल कर सकें. निधि जैन सागर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे पूरे चरम पर पहुंच रहा है. प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए अपना पूरा दम लगा रहे हैं. कोई भगवान से प्रार्थना कर रहा तो कोई दूसरे उपाय कर रहा है. इसी बीच एक प्रत्याशी की अनूठी तस्वीर सामने आई है. सागर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के पति एक हाथी के नीचे से निकलते नजर आए. उन्होंने सुख-समृद्धि के वाहन का प्रतीक माने जाने वाले गजराज से अपनी पत्नी की जीत की कामना की.
सागर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे जेठ और बहू के बीच टक्कर है. सगे बड़े भाई के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे पूर्व विधायक और सागर से कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के पति सुनील जैन एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. ताकि उनकी पत्नी चुनाव में जीत हासिल कर सके.
हाथी के नीचे से निकल कर मांगी जीत की मन्नत बीते दिन वो सागर में जिला अस्पताल सड़क पर गुजर रहे एक हाथी के नीचे से निकले. उन्होंने आस्था और विश्वास के साथ सुख समृद्धि के वाहन का प्रतीक माने जाने वाले गजराज से अपनी पत्नी की जीत की कामना की. सुनील जैन ने कहा, 'हाथी' से मैंने कामना की है कि निधि जीते और सागर विधानसभा क्षेत्र की विकास की दरिद्रता को दूर करें. यह अकेला मैं नहीं, पूरा सागर भी यही चाहता है. क्योंकि वह लंबे समय से सागर उद्योग-धंधे की गरीबी से जूझ रहा है. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष चक्रेश सिंघई मौजूद थे.
जिले की देवरी विधानसभा से 1993 में रह चुके हैं विधायक
सुनील जैन सागर के बीजेपी से 3 बार से लगातार विधायक शैलेन्द्र जैन के सगे छोटे भाई हैं. दोनों भाई कांग्रेस और बीजेपी में रह कर अपनी अपनी राजनीति करते हैं. साल 1993 में सुनील जैन कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनकर आये थे. उसके बाद से उन्हें कांग्रेस ने दोबारा कभी विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया. वहीं, उनकी पत्नी निधि जैन को पिछले साल निकाय चुनाव में सागर नगर पालिक निगम से मेयर का टिकट दिया था, लेकिन वो बीजेपी की संगीता सुशील तिवारी से चुनाव हार गई थीं. शैलेन्द्र जैन और सुनील जैन दोनों ही सागर के प्रतिष्ठित उद्योगपति परिवार ढोलक बीड़ी से आते हैं.
निकाय चुनाव में भाइयों के रिश्ते आ गई थी खटास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











