
MP हाईकोर्ट से 'हक' को हरी झंडी... शाह बानो की बेटी की याचिका खारिज; कोर्ट बोला- देरी से दायर हुई याचिका, रिलीज का रास्ता साफ
AajTak
MP हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने फिल्म 'हक़' (Haq) की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली रिट याचिका को खारिज कर दिया है. इससे 7 नवंबर को फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया. यह फिल्म 1985 के ऐतिहासिक शाह बानो बेगम भरण-पोषण मामले से प्रेरित है.
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने दिवंगत शाह बानो बेगम की बेटी की याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें हिंदी फिल्म 'हक़' (Haq) की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि याचिका निराधार है और इसमें कोई दम नहीं है.
जस्टिस प्रणय वर्मा की बेंच 4 नवंबर को पारित इस आदेश की प्रति गुरुवार को जारी कर दी गई, जिससे 7 नवंबर को फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया.
यामी गौतम धर और इमरान हाशमी अभिनीत यह फिल्म 1985 के ऐतिहासिक शाह बानो बेगम भरण-पोषण मामले से प्रेरित बताई जाती है. इस मामले के बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को गुजारा भत्ता पाने का अधिकार दिया था.
इंदौर निवासी दिवंगत शाह बानो बेगम (निधन 1992) की बेटी सिद्दीका बेगम खान ने याचिका दायर कर दावा किया था कि फिल्म परिवार की सहमति के बिना बनाई गई है और इसमें उनकी दिवंगत मां के जीवन के व्यक्तिगत पहलुओं को गलत तरीके से पेश किया गया है.
हाईकोर्ट का निर्णय सभी पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस वर्मा ने याचिका में दम नहीं पाया और इसे खारिज कर दिया. आदेश में कहा गया, "इस प्रकार उपरोक्त चर्चा के मद्देनजर मेरा विचार है कि याचिकाकर्ता इस मामले में हस्तक्षेप करने का कोई मामला बनाने में विफल रहा है. परिणामस्वरूप याचिका में कोई दम नहीं पाया जाता और इसे खारिज किया जाता है."
क्या है शाह बानो मामला शाह बानो ने 1978 में तलाक के बाद अपने वकील पति मोहम्मद अहमद खान से गुजारा भत्ता मांगने के लिए एक स्थानीय अदालत में मुकदमा दायर किया था. एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, 1985 में सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ ने शाह बानो के पक्ष में फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं भी कानून के तहत गुजारा भत्ता पाने की हकदार हैं.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









