
MP: राजधानी भोपाल में भीख लेना-देना होगा अपराध, जारी होने वाला है आदेश
AajTak
SDM और तहसीलदार की टीमें मैदान में उतरकर जांच भी करेगी. भिखारियों को चौराहों से हटाकर निगम द्वारा चिन्हित भिक्षु गृह में लाया जाएगा, जहां उनके रुकने के साथ ही खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भीख मांगना और भीख देना जल्द ही अपराध की श्रेणी में आने वाला है. कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एक या दो दिनों में इसका आदेश जारी करने वाले हैं.
आजतक से बात करते हुए भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करने को बोल दिया गया है.
फिलहाल नगर निगम को शहर का कोई एक रेन बसेरा नोटिफाई (चिन्हित) करने को बोला गया है जिसे भिक्षु गृह बनाया जाएगा. जगह चिन्हित होते ही आदेश जारी हो जाएगा और आदेश में संबंधित जगह को नोटिफाई कर दिया जाएगा. इस आदेश के लागू होते ही भोपाल में भीख लेने और देने पर एफआईआर दर्ज जो सकेगी.
भोपाल में 250 भिखारी आजतक से बात करते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रशासन के पास जो आंकड़ा मौजूद है, उसके मुताबिक राजधानी में करीब 250 भिखारी हैं, जो एमपी के अलावा अन्य राज्यों के भी हैं.
कलेक्टर ने बताया कि आदेश जारी होते ही चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भिखारियों और उन्हें भीख देने वालों को चिन्हित किया जाएगा.
इसके अलावा, एसडीएम और तहसीलदार की टीमें मैदान में उतरकर जांच भी करेगी. भिखारियों को चौराहों से हटाकर निगम द्वारा चिन्हित भिक्षु गृह में लाया जाएगा, जहां उनके रुकने के साथ ही खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









