
MP में दोहरा हत्याकांड... दो युवकों की गला घोंटकर की हत्या, एक को एक्सीडेंट बताया और दूसरे को नर्मदा नदी में फेंका
AajTak
मामूली रंजिश, गाली-गलौज और आपसी विवाद में आरोपी ने पहले शराब पिलाई, फिर गमछे से गला दबाकर दोनों की हत्या की. हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए एक शव को सड़क किनारे फेंका और दूसरे को नर्मदा नदी में फेंकने का प्रयास किया.
मध्य प्रदेश के खरगोन में मामूली विवाद में युवक ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे दिया. दो युवकों की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. एक शव को दुर्घटना का रूप देने के लिए सड़क किनारे फेंका गया और दूसरे को नर्मदा नदी में फेंका गया. पुलिस ने इस दोहरे अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है.
जिला मुख्यालय से लगभग 70 किमी दूर सनावद इलाके का यह मामला है. पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने ही गांव के दो लोगों की हत्या कर पुलिस को गुमराह करने के लिए दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की.
आरोपी धनिया उर्फ धर्मेंद्र निवासी अर्जुन कॉलोनी ने दोनों हत्याएं कबूल कर लीं. मामूली रंजिश, गाली-गलौज और आपसी विवाद में आरोपी ने पहले शराब पिलाई, फिर गमछे से गला दबाकर दोनों की हत्या की. हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए एक शव को सड़क किनारे फेंका और दूसरे को नर्मदा नदी में फेंकने का प्रयास किया.
17 जुलाई को फॉरेस्ट नाके के सामने सनावद पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव मिला. पुलिस जांच के दौरान धनिया उर्फ धर्मेंद्र और मृतक प्रकाश के बीच रंजिश की जानकारी मिली, जिसके आधार पर पूछताछ में दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ. इस दोहरे अंधे कत्ल ने पुलिस के सामने चुनौती पेश की थी.
एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि 17-18 जुलाई की दरमियानी रात को प्रकाश पिता रमेश गायकवाड़ निवासी अर्जुन कॉलोनी बडूद का शव सड़क किनारे फॉरेस्ट नाके के पास मिला था. यह अंधा कत्ल पुलिस के लिए चुनौती थी, लेकिन आरोपी से मृतक की रंजिश की सूचना मिलने पर पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ.
आरोपी धनिया उर्फ धर्मेंद्र तंवर ने प्रकाश की गमछे से गला दबाकर हत्या की और इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की. फॉरेंसिक जांच में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई. इसके बाद पूछताछ में करीब एक माह पहले बडूद गांव के ही सालकराम उर्फ नाना की गमछे से गला दबाकर हत्या का भी खुलासा हुआ. आरोपी ने दोनों ग्रामीणों की रंजिश के चलते हत्या की थी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






