
MP में डेटिंग ऐप पर धोखा... समलैंगिक लड़के के UPI से खरीद ली लाखों की ज्वेलरी, पार्टनर ने बंधक बनाकर पीटा
AajTak
Bhopal News: पैसे लूटने के बाद आरोपियों ने पीड़ित समलैंगिक को धमकाया कि अगर उसने इसकी जानकारी किसी को दी, तो वे उसकी चैट और वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट वायरल कर देंगे.
MP की राजधानी भोपाल से डेटिंग ऐप पर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 'वल्ला' (Walla) नाम के डेटिंग ऐप पर एक समलैंगिक युवक की दोस्ती हुई. जब वह डेट पर गया तो उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई और उसके यूपीआई (UPI) के माध्यम से भुगतान कराकर आरोपियों ने ज्वेलरी तक खरीद ली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
ACP मनीष भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित युवक गोविंदपुरा की एक फैक्ट्री में बतौर अकाउंटेंट काम करता है. कुछ दिन पहले वल्ला नाम के डेटिंग एप पर उसकी मुलाकात रोहित राजपूत नाम के एक युवक से हुई और दोनों में पहले चैटिंग और फिर बातचीत होने लगी. दोनों के बीच तय हुआ कि वो 21 अक्टूबर को डेट पर मिलेंगे और इसके लिए जगह चुनी गई राजधानी का एमपी नगर जोन-2 का एक सुनसान इलाका. शाम ढलने के बाद यहां अंधेरा रहता है और चहल-पहल भी कम हो जाती है.
फरियादी जब बताई गई जगह पर पहुंचा तो वहां रोहित ने पहले से मौजूद अपने एक साथी के साथ मिलकर फरियादी के साथ मारपीट की और फोन-पे का पासवर्ड बताने के लिए दबाव बनाया. डर के मारे पीड़ित ने पासवर्ड बता दिया, जिसके बाद आरोपियों ने उसके मोबाइल से कई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किए.
आरोपियों ने एक शोरूम से ज्वेलरी खरीदी और उसके यूपीआई से एक हजार रुपए का पेट्रोल भी अपनी गाड़ी में भरवाया. इसके बाद आरोपियों ने धमकाया कि इसकी जानकारी किसी को दी तो वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट वायरल कर देंगे.
एसीपी मनीष भारद्वाज ने मामले पर कहा कि एमपी नगर क्षेत्र में डेटिंग ऐप के जरिए दो युवकों के बीच बातचीत हुई थी और मुलाकात के दौरान पिटाई का आरोप लगा. उन्होंने बताया कि मोबाइल कुछ देर के लिए छीना गया और बाद में लौटाया गया, पर बाद में पीड़ित ने देखा कि उसके खाते से पैसे गायब हैं.
एसीपी ने कहा कि पुलिस अभी जांच कर रही है और यह भी देख रही है कि आवेदन कब दिया गया था और शिकायत पर कार्रवाई में देरी क्यों हुई?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










