
MP में जन्मा 'एलियन बेबी'... सफेद त्वचा में दरारें, आंखें-नाक-कान से लेकर पूरा शरीर कटा-फटा
AajTak
Rewa News: नवजात को कोलोडियन बीमारी है, जिसमें शरीर की त्वचा मोटी हो जाती है और उसमें जगह-जगह से दरारें पड़ने लगती हैं. त्वचा में दरारें पड़ने के कारण बच्चों के शरीर में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.
आमतौर पर सभी शिशु कोमल और आकर्षक दिखते हैं लेकिन मध्य प्रदेश के रीवा में एक ऐसा बच्चा जन्मा है जिसे देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. यह 'एलियन' से मिलता जुलता है, शिशु की सफेद त्वचा में दरारें हैं, आंखें, नाक-कान से लेकर पूरा शरीर विकृत.. मानो ये कोई डरावना पुतला हो. सांसें चल रही हैं, लेकिन स्थिति नाजुक बनी हुई है. नवजात को SNCU में एडमिट किया गया है. जिसे देखकर सब हैरान है.
मंगलवार की रात त्योंथर तहसील के ढकरा सोंनौरी गांव की निवासी प्रियंका पटेल को प्रसव पीड़ा पर चाकघाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. बुधवार की सुबह प्रसूता की नॉर्मल डिलीवरी हुई, मां स्वास्थ्य थी लेकिन बच्चा विकृत था.
डॉक्टरों ने नवजात की हालत को गंभीर देखते हुए उसे गांधी मेमोरियल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. यहां नवजात का इलाज सीनियर डॉक्टरों की निगरानी मे किया जा रहा है. स्पेशल न्यू बोर्न बेबी केयर यूनिट में एडमिट नवजात शिशु अन्य शिशु से बिल्कुल अलग है.
यह दावा किया जा रहा है कि यह सामान्य बच्चों से अलग है, विशेषज्ञों के मुताबिक अभी नवजात शिशु को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण ऑक्सीजन पर रखा गया है उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
बाल्य एवं शिशु रोग विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर करण जोशी के मुताबिक, नवजात को कोलोडियन बीमारी है, जिसमें शरीर की त्वचा मोटी हो जाती है और उसमें जगह-जगह से दरारें पड़ने लगती हैं.
त्वचा में दरारें पड़ने के कारण बच्चों के शरीर में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. जिसे रोकने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट की टीम, स्किन केयर संबंधी उपचार करती है. यह बीमारी जेनेटिक और नॉन जेनेटिक दोनों ही माध्यम से नवजात को हो सकती है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






